For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018: कुछ ऐसी है ओपनिंग सेरेमनी की तैयारियां, ये कलाकार बिखेरेंगे जलवा

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में 18 अगस्त से शुरू हो रहे 18वें एशियन गेम्स की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में इस प्रतियोगिता में जलवा बिखेरने के लिए सभी प्रतियोगी देशों के खिलाड़ी जकार्ता पहुंच चुके हैं। वहीं इस बेहद अहम प्रतियोगिता की ओपनिंग सेरेमनी शनिवार को जकार्ता के जीबीके मेन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 5.30 pm को शुरू होगी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोनी टेलीविजन पर किया जाएगा। वहीं इसके बाद 6.15 पर परंपरागत एथलीट्स की परेड का आयोजन किया जाएगा। वहीं भारत की ओर से युवा जुवेनाइल थ्रोअर नीरज चोपड़ा भारत का ध्वज फहराते नजर आएंगे।

जगह- गेलोरा कार्नो मेन स्टेडियम, जकार्ता
समय- 5.30 शाम को
टीवी पर प्रसारण- सोनी टेन वन, सोनी टेन 2, सोनी ईएसपीएन
लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी लाइव

ये स्टार बिखेरेंगे जलवाः इस ओपनिंग सेरेमनी में इंडोनेशिया के फेमस सिंगर अंगन, राईसा, तुलुस, फातिन जैसे तमाम दिग्गज शिरकत करेंगे। बता दें कि एशिया की उर्जा के स्लोगन के साथ ही इस प्रतियोगिता का आगाज होगा, और वहीं, इस आयोजन के माध्यम से मेजबान इंडोनेशिया अपनी संस्कृति और परंपरा का प्रदर्शन करेगा।

अलग होगा स्टेजः इस ओपनिंग सेरेमनी का स्टेज खास होगा। इसकी लंबाई 120 मीटर होगी, वहीं 30 मीटर इस स्टेज की चौड़ाई भी होगी और 26 मीटर इसकी ऊंचाई होगी, वहीं इसके बैकग्राउंड में एक पहाड़ का दृश्य दिखाया जाएगा। वहीं इस स्टेज पर इंडोनेशिया के फूल और खास पौधे इस स्टेज को खास भी बनाएंगे। खास बात यह है कि इस स्टेज को बैंडंग और जकार्ता के लोगों द्वारा बनाया गया है।

Story first published: Friday, August 17, 2018, 12:59 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+