जापान से हारकर टूटा भारत का सपना, महिला हॉकी टीम को सिल्वर से करना होगा संतोष

Asian Games 2018 Live: commentary and live updates streaming

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में18वें एशियन गेम्स का 12 दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा। भारत को एथलेटिक्स में कई मेडल मिले।सीमा पूनिया, पीयू चित्रा और जिनसन जॉनसन ने समेत कई खिलाड़ियों ने भारत की झोली में कई पदक डाले। हॉकी के सेमीफाइनल में भारत और मलेशिया के बीच जोरदार टक्कर हुई और भारत को हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल भारतीय पुरुष हॉकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेगी। वहीं आज फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड जीतने के मकसद से फाइनल में जापान के खिलाफ खेलेगी। एशियन गेम्स से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...

07:56 PM

जापान से हारकर टूटा भारत का सपना, महिला हॉकी टीम को सिल्वर से करना होगा संतोष

07:36 PM

जापान ने फिर बनाई भारत पर बढ़त, 2-1 से आगे

07:04 PM

नवनीत के पास को नेहा ने गोल में तब्दील कर दिया।अब स्कोर एक एक से बराबर है.

06:47 PM

11वें मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, अच्छा वैरिएशन दिखाया जापान ने, बॉल को मिनामी ने बेहतरीन डिफलेक्शन दिया और शिहोरी ने उसे गोल में बदला.

06:44 PM

पहले क्वार्टर की पहली मिनट से ही दोनों टीमें अटैकिंग मूड में दिख रही हैं. भारत की ओर से से दूसरे ही मिनट में रानी कामपाल ने कोशिश की लेकिन नाकाम रही

06:30 PM

महिला हॉकी दोनों टीमें मैदान में , राष्ट्रगान शुरू। बस थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला।

06:15 PM

फाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन ये रही....

06:13 PM

आखिरी बार साल 1998 में भारत ने एशियन गेम्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. फाइनल में टीम को साउथ कोरिया से हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने अपना आखिरी गोल्ड मेडल साल 1982 में जीता था.

05:50 PM

भारत के रामानंद शर्मा मेंस 3मीटर स्प्रिंगबोर्ड के फाइनल में पहुंच गए हैं. रामानंद ने 346.15 के साथ फाइनल के लिए क्‍वालीफाइ किया.

05:00 PM

अमित पंघाल बॉक्सिंग के फाइनल में, भारत का रजत पदक पक्का हो गया है . अमित ने शानदार डिफेंसिव खेल दिखाते हुए जोरदा पंच जड़े.इसी के साथ भारत का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है.

04:53 PM

पहले राउंड खत्‍म होने के बचे हुए समय में अमित ने कुछ अच्‍छे पंच जड़े, लेकिन अमित पर फिलाहाल कार्लो भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

04:49 PM

49 किग्रा वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में भारत के अमित पंघाल के सामने फिलीपींस के कार्लो हैं.

04:28 PM

स्क्वॉश पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज, भारत की झोली में एक और मेडल

03:29 PM

कयाक स्प्रिंट (C2) 200 मीटर मेंस इवेंट के सेमीफाइनल में भारत के प्रशांक शर्मा और जेम्‍सबॉय सिंह शीर्ष पर रहे और इसी के साथ इन्‍होंने मेडल की पक्‍की दावेदारी पेश कर दी है

03:06 PM

49er मेंस कैटेगरी में भारत की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया है. भारत की टीम में अशोक ठक्कर और गणपति चेंगप्पा शामिल थे.

02:52 PM

सेलिंग में भारत के हिस्से दो मेडल आए हैं.श्वेता और वर्षा ने दिलाया सिल्वर, हर्षिता ने जीता ब्रॉन्ज

12:57 PM

लगातार तीन एशियन गेम्‍स में मेडल जीतने वाले विकास पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

12:04 PM

बॉक्सिंग में भारत को झटका लगा है. विकास कृष्ण को ने बाउट से नाम वापस ले लिया है. उनकी आंख की चोट और ज्यादा गंभीर हो गई थी.

11:42 AM

महिला टीम ने मलेशिया को 20 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. जोशना चिनप्‍पा ने पांच बार की एशियाड सिंगल्‍स चैंपियन निकोल डेविड को 12-10, 11-9, 6-11, 10-12, 11-9 से हराकर भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी थी

11:12 AM

पांचवें गेम में मनिका अपनी लय को बरकरार नहीं रख पाई और 6 मिनट में गेम गंवाते हुए 4-1 से मुकाबला भी गंवा दिया और इसी के साथ शरत कमल के बाद सिंगल्‍स में मनिका बत्रा का भी सफर यहीं पर खत्‍म हो गया है.

11:11 AM

भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका, शरत कमल का शानदार सफर खत्म, विश्व रैंकिंग में 14 नंबर के खिलाड़ी से हारकर वह बाहर हो गए हैं.

11:00 AM

मनिका चौथे गेम में 7-0 से आगे चल रही हैं.इससे पहले वह तीन गेम गंवा चुकीं हैं.

10:58 AM

स्क्वॉश- भारत के लिए अच्छी खबर है. जोसना चिनप्पा ने पांच बार के विजेता निकोल डेविड को हरा दिया है.

10:53 AM

जूडो में भारत की रजविंदर कौर 78 किलोग्राम की कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल में जापान की अकीला से हार कर बाहर हो गई वह मेडल से एक कदम दूर थी.

10:51 AM

भारत के लिए बुरी खबर है , टेबल टेनिस में मनिका ने पहला गेम 11-2 से गंवाने के बाद 11-8 से दूसरा गेम गंवा दिया है.

10:41 AM

मनिका ने चीन की वांग के खिलाफ पहला गेम 5 मिनट में आसानी से 2-11 से गंवा दिया . 5 मिनट के इस पूरे मुकाबले में मनिका चीनी खिलाड़ी के सामने नहीं टिक पाई.

10:40 AM

शरत कमल की जोरदार वापसी ..1-2 से पिछड़ने के बाद उन्होंने चौथे गेम में जबरदस्त खेल दिखते हुए उस गेम को 16-14 से जीत लिया है. अब फैसला पांचवें गेम में होगा.

13वें दिन भारत का कार्यक्रम

मुक्केबाजी : शाम 4.45 बजे से

पुरुषों का लाइट फ्लाइवेट (49 किलो सेमीफाइनल)- अमित पांघल बनाम पालम कार्लो पालम

पुरुषों का मिडिलवेट (75 किलो सेमीफाइनल)- विकास कृष्ण बनाम अमानुल अबिलखान

ब्रिज : सुबह आठ बजे से

कनोइ-कयाक फर्राटा : सुबह 7.30 से

कनोइ सिंगल्स : 200 मीटर महिला हीट

कयाक सिंगल्स : 200 मीटर महिला हीट

कयाक सिंगल्स : 200 मीटर पुरुष हीट

केनोइ डबल्स : 200 मीटर पुरुष हीट

साइकिलिंग : सुबह 7.42 बजे से

हॉकी :

महिला हॉकी स्वर्ण पदक मैच : भारत बनाम जापान, शाम 6.30 से

जूडो : सुबह 7.42 बजे से

पुरुष : 100 किलो एलिमिनेशन दौर

महिला : प्लस 78 किलो क्वार्टर फाइनल

सेलिंग : सुबह 10.30 बजे से

टेबल टेनिस : सुबह 9.30 बजे से

पुरुष सिंगल्स : शरत कमल बनाम चुआंग चिहुआन

वॉलीबॉल : सुबह 7.30 बजे से

महिला क्लासीफिकेशन नौवे दसवें स्थान का मुकाबला : भारत बनाम चीनी ताइपे

Story first published: Friday, August 31, 2018, 10:39 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+