नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018 में चौथा दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा। राही सरनोबत ने वीमंस 25 मीटर पिस्टल में भारत को गोल्ड दिलाया।वीमंस 50मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत की अंजुम मुदगल और गायत्री फाइनल के लिए क्वालिफाइ करने से चूक गई।क्वालिफिकेशन में अंजुम 1159 अंकों के साथ 9वें और गायत्री 1148 अंकों के साथ 17वें स्थान पर रही। भारत की अंकिता रैना और अन्य बड़े स्टार्स से पदक की उम्मीद है।दीपा करमाकर जैसी तेज खिलाड़ी को चोट ने काफी परेशान किया। एशियन गेम्स से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।
टेनिस में इंडोनेशिया की जोड़ी ए सुतजियादी-सीबी रूंगकाट ने 1-1 से बराबरी के बाद रोहन बोपन्ना-अंकिता रैना को सुपर टाईब्रेकर में 10-6 से पराजित कर दिया. इसके साथ ही टेनिस में मिक्स्ड डबल्स में भारत की चुनौती खत्म हो गई.
पहला सेट 4-6 से हारने के बाद रोहन बोपन्ना-अंकिता रैना ने दूसरा सेट 6-1 से जीत लिया है. अब फैसला तीसरे सेट में होगा
टेनिस में मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल चल रहा है. जिसमें रोहन बोपन्ना-अंकिता रैना का मुकाबला इंडोनेशिया की जोड़ी ए सुतजियादी-सीबी रूंगकाट से चल रहा है.
दीपिका पल्लीकल ने स्कवाय़श में इंडोनेशिया की येनी सिती रोमाह को आसानी से 30 से हराकर वीमंस सिंगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.
मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में रोहन बोपन्ना और अंकिता रैना के सामने मेजबान इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर और अलदिला की जोड़ी है.
हरिन्दर पाल संधू और सौरव घोषाल ने राउंड 16 में अपने अपने मुकाबले जीतकर मैन्स सिंगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है और अंतिम 8 में दोनों भारतीय खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगे. इसका मतलब भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है
breaking: भारत की उम्मीदों को करारा झटका, कबड्डी मेन्स टीम को ईरान ने किया बाहर
29वें मिनट तक ईरान ने भारत पर अच्छा दबाव बना लिया है. भारत 12-16 से पीछे चल रही है.
कबड्डी में पहले हाफ हो गया है और भारत और ईरान के बीच मुकाबला 9-9 से बराबर चल रहा है.
अश्विनी पोनप्पा और सात्विक रेड्डी की जोड़ी को थाईलैंड के देचापोल और सापसिरी की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स इवेंट में 0-2 से हराकर भारतीय जोड़ी को बाहर कर दिया
प्रजनेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, भारत का टेनिस में एक और मेडल हुआ पक्का
भारत और ईरान के बीच मैन्स टीम का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हो गया है. फिलहाल भारतीय टीम शुरुआती 5 मिनट में 3-0 से आगे चल रही है.
वीरधवल खडे 24.48 का समय लिया और वह सबसे आखिरी में रहे
हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत ने प्रजनेश ने सिंगल्स में कोरिया के सूनवू को 21 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है और इसी के साथ टेनिस में भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है
जिमनास्टिक के वीमंस वॉल्ट के फाइनल में अरुणा रेड्डी 12.775 अंकों के साथ 7वें पायदान पर और प्रणति नायक 12.650 अंकों के साथ 8वें स्थान पर रही
टेनिस का मैन्स क्वार्टरफाइनल मुकाबला फिलहाल बारिश ने रोक दिया है. प्रजनेश और साउथ कोरियन खिलाड़ी के बीच तीसरा सेट टाई ब्रेकर में पहुंच गया है।
महज 15 साल के शर्दुल और कोरिया के शूटर के बीच अब गोल्ड मेडल की टक्कर में शार्दुल विहान ने सिल्वर मेडल जीत लिया है,
भारत की पीवी सिंधु ने ताइवान की शटलर के खिलाफ मुकाबला जीता.
चीनी ताइपे के साथ भारतीय महिला टीम का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू.जीतने पर रजत पक्का.
शूटिंग में भारत को झटका. वीमंस डबल ट्रैप इवेंट में श्रेयसी सिंह और वर्षा वर्मन हारी. श्रेयसी 121 पॉइंट्स के साथ छठे और वर्षा 120 पॉइंट्स के साथ सातवें नंबर पर रही हैं.
मेंस डबल ट्रैप इवेंट भारत के शार्दुल विहान 141 पॉइंट्स हासिल करके फाइनल के लिए क्वालिफाइ कर गए हैं.
सात्विक और चिराग की जोड़ी ने हॉन्ग कॉन्ग के जुन हेई और चुंग की जोड़ी को 21-12, 21-14 से हराकर मैन्स डबल्स इवेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
बैडमिंटन- भारत की अंकिता रैना महिला सिंगल्स से सेमीफाइनल में चीन की खिलाड़ी से हारी, ब्रॉन्ज अपने नाम किया.
Ankita wins BRONZE!
— SAIMedia (@Media_SAI) August 23, 2018
Playing her second #AsianGames, #TOPSAthlete @ankita_champ secured a bronze medal in women’s singles #Tennis.
Many congratulations to you! We are proud of you!🇮🇳 🎾 🥉#IndiaAtAsianGames #AsianGames2018 #SAI pic.twitter.com/Hux6P8QLcT
भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने जापान के केतो और शो की जोड़ी को 4-6, 6-3 10-8 से हराकर मैन्स डबल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है.
#AsianGames2018 : India's Rohan Bopanna & Divij Sharan beat Japan's K Uesugi & S Shimabukuro to enter Tennis Men's Doubles final. pic.twitter.com/bCB47WF3xt
— ANI (@ANI) August 23, 2018
बैडमिंटन में भारत का एक मेडल पक्का है. फाइल में पहुंचे के लिए अंकिता का संघर्ष जारी है.
तीरंदाजी- दीपिका ने नॉर्थ कोरिया की री जी ह्यूंग को 6-1 से हराया.अब उनका सामना चाइनीज ताइपे की ली चेन यिंग से होगा
तैराक श्रीहरि नटराजन और वीरधवल खडे ने बनाया रिकॉर्ड.
Congratulations!National Records for @virdhawalkhade & #TOPSAthlete @srihari3529!
— SAIMedia (@Media_SAI) August 23, 2018
With a timing of 24.09s #VirdhawalKhade set a NR in heats of Men’s 50m Butterfly while #SrihariNataraj set a NR in heats of Men’s 200m backstroke with a timing of 2:02:97.Good luck for finals today! pic.twitter.com/6Fuq4chqyF
वीमंस डबल्स बैडमिंटन में भारत की अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी हांंगकांग की जोड़ी के खिलाफ मुकाबला खेल रही है.
महिला डबल ट्रैप के फाइनल राउंड में भारत की वर्षा वर्मन और श्रेयसी सिंह इसमें हिस्सा ले रही हैं.
भारत की अंकिता रैना महिला सिंगल्स से अंकिता एक ब्रॉन्ज मेडल तो पक्का कर चुकी हैं अगर यह मुकाबला जीतती हैं तो सिल्वर मेडल भी पक्का हो जाएगा
भारतकी महिला टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है.कजाकिस्तान ने 25-8,25-23,25-23 से सीधे सेटों में हरा दिया.
#TeamIndia at the #AsianGames2018
— Team India (@ioaindia) August 23, 2018
India Women's Volleyball team witnessed their third straight defeat in the Women's Preliminary Pool B event after losing to Kazakhstan. The Indians improved their game as the match progressed, but the better team won today.#IAmTeamIndia pic.twitter.com/fJN3bjLPzG
सौरव घोषाल के साथ हीभारत के हरिंदर पाल सिंह संधू ने पहले राउंड में कोरिया के खिलाड़ी को मात देकर प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.
स्क्वैश- भारत के सौरव घोषाल ने पहले राउंड में श्रीलंका के खिलाड़ी को 3-0 से हराकर प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.
रोइंग मेंस में भारत की उम्मीद खत्म भारत के दत्तू भोकानल 8:28:56 की टाइमिंग के साथ आखिरी पोजिशन पर रहे.
कैनों में भारत की चंपा मौर्या वीमंस सिंगल्स के फाइनल में 176.14 पॉइंट्स के साथ क्वालिफाइ कर गई हैं.
भारत के वीरधवल खडे मेंस 50 मीटर बटरफ्लाइ के लिए क्वालिफाई कर गए हैं. उन्होंने 24.09 सैकेंड्स का वक्त लिया. भारत के दूसरे स्विमर अंशुल कोठारी ने 25.45 सैकेंडेस का समय लिया. वह क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं.
#AsianGames2018
— Team India (@ioaindia) August 23, 2018
In #Swimming #TeamIndia's @swimAnshul & @virdhawalkhade competed in the Heats of the Men's 50m Butterfly event. #AnshulKothari ranked first with 25.45 while #VirdhawalKhade also finished first clocking 24.09, a new National Record for #India! #AllTheBest champs👍 pic.twitter.com/ba8RsI1MQE
रेसलिंग के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और शूटिंग में भी अब ज्यादा इवेंट नहीं बचे हैं. ऐसें अब सवाल ये हैं कि क्य आज पांचवें दिन भारत को पांचवां गोल्ड मेडल हासिल होगा