तजिन्दर पाल सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को हराया

Asian Games 2018 Live: Live commentary and updates

नई दिल्ली। 18वें एशियन गेम्स के छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा।भारत की कबड्डी में बादशाहत खत्म करते हुए ईरान ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पुरुष कबड्डी टीम के बाद महिला टीम को भी ईरान के हाथों हार झेलनी पड़ी। वहीं रोइंग यानी नौकायन में भारतीय खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। बीमार होने के बावजूद दुष्यंत ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया। भारत को छठे दिन का पहला गोल्‍ड भी रोइंग में ही मिला। यह गोल्ड रोइंग में मेंस टीम ने जीता है। दत्तू भोकानाल, स्वर्ण सिंह, ओमप्रकाश और सुखमीत सिंह की टीम ने यह गोल्ड मेडल जीता।भारत की झोली में छह स्वर्ण, पांच रजत और 14 कांस्य पदक अब तक आ चुके हैं। खेलों के छठे दिन के बाद भी भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर बना हुआ है जबकि चीन पदकों का शतक पूरा करते हुए शीर्ष पर कायम है। एशियन गेम्स से जुड़ी हर बड़ी खबर और पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...

08:05 PM

अरोकिया और अनस 400 मीटर की दौड़ में फाइनल में पहुंचे।

07:59 PM

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से मात दी

07:44 PM

हिमा दास और निर्मला ने 400 मीटर की सेमीफाइनल दोड़ में किया प्रवेश

07:32 PM

तजिन्दर पाल सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया सातवां गोल्ड मेडल

07:30 PM

तजिन्दर पाल सिंह रच सकते हैं इतिहास, जीत सकते हैं भारत के लिए गोल्ड

06:21 PM

दुती चंद ने 11.38 सेकंड का समय लेकर वीमंस 100 मीटर के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया हैं वह अपनी हीट में शीर्ष पर रहीं.

05:51 PM

श्रीशंकर ने क्वालिफिकेशन मार्क को पार करके 7.83 मार्क के साथ लॉन्ग जम्प फाइनल के लिए क्वालिफाइ कर लिया है

05:44 PM

दूसरी कोशिश में सरिता ने 59.26 थ्रो किया और इसी के साथ वह छठें पायदान पर फिसल गई हैं

05:36 PM

हैमर थ्रो के फाइनल में भारत की सरिता सिंह ने पहली कोशिश में 59.9 का थ्रो करके चौथे स्थान पर चल रही है

05:08 PM

हॉन्ग कॉन्ग चाइना के चुंग मिंग ने सौरव घोषाल को हराया।सौरव को भी ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ेगा. यह आज के दिन का तीसरा मेडल है. आज के दिन तीनों मेडल स्क्वॉश में ही आया है.

04:55 PM

हॉन्ग कॉन्ग चाइना के चुंग मिंग ने लगातार दो गेम जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया. सौरव की हार भारत की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है.

04:53 PM

बैडमिंटन- भारत की उम्मीदों को झटका, मनु अत्री और सुमित रेड्डी की जोड़ी को चाइनीज जोड़ी ली जुनहुई और यूचेन ने हराया

04:40 PM

सौरव घोषाल ने दूसरा गेम भी जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. यह भारतीय खिलाड़ी फाइनल से बस कुछ ही कदम दूर हैं.

03:44 PM

स्क्वॉश महिला सिंगल्स के दूसरे सेमीफाइनल में भारत की जोशना चिनप्पा को मलेशिया की खिलाड़ी के सामने 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है. भारत के हिस्से में एक और ब्रॉन्ज.

03:15 PM

स्क्वॉश में भारत की दीपिका पल्लीकल को ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने बधाई दी है.

02:22 PM

पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया की तुनजुंग को 21-12,21-15 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है

02:21 PM

स्क्वॉश-भारत की दीपिका पल्लीकल सेमीफाइनल में मलेशिया की डेविड निकोल से 0-3 से हार गई है.दीपिका का को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ेगा. सातवें दिन भारत का पहला मेडल साबित हुआ है.

01:34 PM

बैडमिंटन- भारत को झटका,कोरियन जोड़ी ने 21 -17 से तीसरा गेम जीतते हुए भारतीय जोड़ी को बाहर कर दिया है

01:11 PM

वेटलिफ्टिंग में 94 किलोग्राम की कैटगरी में भारत के विकास ठाकुर स्नैच राउंड में पहले दो प्रयासों में नाकाम रहने . अब क्लीन एंड जर्क की बारी है.

12:52 PM

सायना ने मेजबान देश की फितरियानी को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया.

12:49 PM

तीरंदाजी- भारत को झटका, भारतीय टीम कुल 46 पॉइंट्स हासिल कर सकी जबकि ताइपे ने कुल 57 पॉइंट्स जीते. भारतीय टीम मेडल की रेस से बाहर.

12:06 PM

भारत के चेतन बालासुब्रमण्यम हाइ जंप के फाइनलराउंड के लिए क्वालिफाई कर गए हैं.

12:06 PM

सायना ने मेजबान फितरियानी को पहले गेम में 21-6 से हरा दिया.13 मिनट में ही सायना ने पहला गेम जीत लिया.

11:44 AM

सायना नेहवाल के सामने मेजबान इंडोनेशिया की फितरेनी की चुनौती है, मुकाबला शुरू हो गया है.

11:10 AM

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाले अनीश भानवाल मैन्स 25मीटर रैपिड फायर पिस्टल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए.

10:20 AM

भारत के मोहम्मद अनस 400 मीटर की रेस की हीट में नंबर वन पर रहे हैं. उन्होंने इस इवेंट के सेमी फाइनल के लिए क्वालिफाइ किया.

10:11 AM

वालीबॉल- भारत ने मालदीव को सीधे सेटों में 25-12,25-21,25-17 से मात देकर जीत के साथ आज से दिन की शुरूआत की.

09:05 AM

आर्चरी में भारत की महिलाओं की रिकर्व टीम ने मंगोलिया को मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है.

09:05 AM

25 मीटर मेंस रैपिड पायर पिस्ट के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के एक और युवा शूटर अनीश तीसरी पोजिशन पर व शिवम शुक्ला 11वें नंबर पर हैं.

07:57 AM

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भारत के मेडल की उम्मीद है . इस कैटगरी में भारत के लिए सीटर अनीश और शिवम शुक्ला हिस्सा लेंगे

07:57 AM

वीमंस और मेंस की स्कीट कैटेगरी में क्वालिफिकेशन राउंड चल रहा है. भारत की ओर से रश्मि राठौड़ महिलाओं की और अंगदवीर बाजवा मेंस क्वालिफिकेशन में हिस्सा ले रहे हैं.

07:56 AM

आज से ट्रैक एंड फील्ड के इवेंट शुरू हो रहे हैं. इस बार नीरज चौपड़ा, हिमा दास और दुत्ती चंद जैसे एथलीट्स पर निगाहें होगीं.

सातवें दिन का कार्यक्रम

एथलेटिक्स : पुरुष ऊंची कूद क्वालीफिकेशन : बी चेतन

पुरुष 400 मीट क्वालीफिकेशन : मोहम्मद अनस याहिया, राजीव अरोकिया

महिला हैमर थ्रो फाइनल : सरिता सिंह

पुरुष लंबी कूद क्वालीफिकेशन : एम श्रीशंकर

महिला 100 मी क्वालीफिकेशन : दुती चंद

पुरुष शॉटपुट फाइनल : तजिंदरपाल सिंह तूर

महिला 10,000 मीटर फाइनल : सूरिया लोंगानाथन, संजीवनी बाबूराव जाधव

महिला 400 मीट क्वालीफिफकेशन : हिमा दास, निर्मला श्योराण

पुरुष 400 मीटर सेमीफाइनल

तीरंदाजी :

रिकर्व महिला टीम 1/8 एलिमिनेशन : भारत बनाम मंगोलिया

रिकर्व पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन : भारत बनाम वियतनाम

बैडमिंटन :

महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल : अश्विनी पोनप्पा/एन सिक्की रेड्डी बनाम चेन किंगचेन/जिया यिफान

महिला सिंगल्स राउंड 16 : सायना नेहवाल बनाम फितरियानी, पीवी सिंधु बनाम तुनजुंग ग्रेगोरिया मारिस्का

पुरुष डबल्स राउंड16 : सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम चोल सोलग्यू/कांग मिनहुक, मनु अत्री/बी सुमित रेड्डी बनाम लि जुनहुई/लियू युचेन मुक्केबाजी :

महिला लाइटवेट 60 किग्रा राउंड 32 : पवित्रा बनाम रुखसाना परवीन

बॉलिंग :

पुरुष टीम ऑफ सिक्स फस्ट ब्लॉक

पुरुष टीम ऑफ सिक्स सेकेंड ब्लॉक (फाइनल)

कैनो/कयाक स्प्रिंट :

कैनो टीबीआर 200 मी पुरुष हीट्स

कैनो टीबीआर 200 मी महिला हीट्स

कैनो टीबीआर 200 मी महिला फाइनल

कैनो टीबीआर 200 मी पुरुष फाइनल

गोल्फ :

महिला व्यक्तिगत राउंड 3 : दीक्षा डागर, रिद्धिमा दिलावरी, सिफत सागू

महिला टीम स्पर्धा राउंड 3 :

पुरुष व्यक्तिगत राउंड 3 : आदिल बेदी, मोहन हरि सिंह, रेहान थामस जान, नावीद क्षितिज कौल

पुरुष टीम स्पर्धा :

हैंडबॉल :

महिला क्वालीफिकेशन नौ से 10वें स्थान का मैच : भारत बनाम मलेशिया

हॉकी :

महिला टूर्नामेंट : भारत बनाम दक्षिण कोरिया

सेपक टकरा :

पुरुष रेगू ग्रुप बी : भारत बनाम दक्षिण कोरिया

निशानेबाजी :

महिला स्कीट क्वालीफिकेशन पहला दिन : रश्मि राठौड़, गनेमत सेखॉन

पुरुष स्कीट क्वालीफिकेशन पहला दिन : वीर सिंह, अंगद बाजवा, शीराज शेख

पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालीफिकेशन दूसरा चरण : शिवम शुक्ला, अनीष

पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

पुरुष कम्बाइंड लीड क्वालीफिकेशन : एम चिंगखेंगानबा, भरत स्टीफन परेरा कामत

महिला कम्बाइंड लीड क्वालीफिकेशन : श्रेया संजय नानकर

स्क्वॉश :

महिला सिंगल्स सेमीफाइनल : दीपिका पल्लीकल कार्तिक बनाम निकोल डेविड, जोशना चिनप्पा बनाम एस सुब्रमण्यम

पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल : सौरव घोषाल बनाम एयू चुन मिंग

वालीबॉल :

पुरुष टूर्नामेंट शुरूआती दौर : भारत बनाम मालदीव

महिला टूर्नामेंट शुरुआती दौर : भारत बनाम ताइपे

भारोत्तोलन :

पुरुष 94 किग्रा : विकास ठाकुर

पाल नौकायान :

49 ईआर पुरुष रेस 3 : वरूण अशोक ठक्कर, गणपति केलापांडा चेंगाप्पा

49 ईआर एफएक्स महिला रेस 3 : गौतम वर्षा, शरवेगार श्वेता

लेजर रेडियल रेस 3 : नेत्रा कुमानन

ओपन लेजर 4.7 रेस 3 : गोविंग बैरागी, हर्षिता तोमर

Story first published: Saturday, August 25, 2018, 7:55 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+