For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018: जीत के बाद अपूर्वी ने बयां की जीत की खुशी, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। जकार्ता में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पहले दिन ही भारत का कांस्य के रूप में पहला पदक हासिल हुआ। भारत को पहला मैडल शूटर अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने दिलाया। जीत के बाद अपूर्वी ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमने देश के लिए मैडल जीता।यह हम दोनों की मेहनत की बदौलत संभव हो पाया। हम कल होने वाली व्यक्तिगत स्पर्धा की तैयारी में हैं।

वहीं अपूर्वी और रवि की जीत पर पीएम मोदी ने तारीफ करते हुए ट्वीट किया।हमारे निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को एशियन गेम्स 2018 का पहला पदक दिलाया है।

बता दें कि 28 वर्षीय रवि कुमार ने 2014 के एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीता था और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर ब्रॉन्ज मैडल जीता था। वहीं चंदेला ने 2014 के कॉमनवेल्थ में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। क्वॉलिफिकेशन राउंड में कोरिया के बाद भारतीय जोड़ी दूसरे स्थान पर रही थी।

क्वॉलिफिकेशन में भारतीय जोड़ी का स्कोर 835.3 रहा था। वहीं कोरियाई जोड़ी ने 836.7 अंक हासिल किए थे। इस साल की शुरुआत में चंदेला और रवि कुमार ने मैक्सिको में आयोजित आइएसएसएफ वर्ल्ड कप में टीम के रूप में हिस्सा लिया था।

Story first published: Sunday, August 19, 2018, 16:10 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+