For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018: 60 के प्रणब, 56 के शिबनाथ की जोड़ी ने ब्रिज में दी चीन को मात,भारत को दिलाया गोल्ड

नई दिल्ली। 18वें एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत का आगाज काफी शानदार रहा बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने के बाद भारत के हिस्से में एक और गोल्ड आया। ब्रिज खेल स्पर्धा में भारत के प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार की जोड़ी को गोल्ड मेडल मिला।साठ वर्षीय प्रणब और 56 वर्षीय शिबनाथ फाइनल्स में 384 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। चीन के लिक्सिन यांग और गांग चेन ने 378 अंक हासिल करके रजत तथा इंडोनेशिया के हेंकी लासुट और फ्रेडी इडी मोनोप्पा ने 374 अंक साथ कांस्य पदक जीता। इस खेल में भारत की दो अन्य जोड़िया भी भाग ले रही थी लेकिन इन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के चलते फाइनल तक नहीं पहुंच पाए।

सुमित मुखर्जी और देबब्रत मजूमदार की जोड़ी 333 अंक लेकर नौवें जबकि सुभाष गुप्ता और सपन देसाई 306 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहे।इस मेडल के साथ भारत के पदकों की संख्या 67 हो गई है। भारत को अबतक 16 गोल्ड 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज शामिल है।आपको बता दें कि ब्रिज यानि ताश के पत्तों से खेले जाने वाले खेल को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है। बता दें कि इससे पहले एशियाई गेम्स 2018 के आठवें दिन भी भारत को ब्रिज प्रतियोगिता में मिश्रित टीम और पुरुष टीम वर्ग में दो कांस्य पदक मिले थे।

भारत की मिश्रित टीम में किरण नादर, सत्यनारायण बचीराजू, हेमा देवड़ा, गोपीनाथ मन्ना, हिमार खंडेलवाल और राजीव खंडेलवाल शामिल थे। पुरुष टीम में जग्गी शिवदासानी,राजेश्वर तिवारी, सुमित मुखर्जी, देवव्रत मजूमदार, राजू तोलानी और अजय खड़े शामिल हैं। बता दें कि पुरूष टीम औसत आयु 52 जबकि मिश्रित टीम की 57 साल है। गौरतलब हो कि ब्रिज एक कार्ड गेम है, जिसमें 4 खिलाड़ी खेलते हैं। हर टीम की तरफ 2 खिलाड़ी होते हैं। कार्ड के 52 पत्तों में से 13 पत्ते हर खिलाड़ियों में बांटे जाते हैं। निर्धारित समय के अनुसार खेल को समाप्त करना होता है।

Story first published: Saturday, September 1, 2018, 14:19 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+