एशियन गेम्स 2018: मैरीकॉम और श्रीजेश ने मशाल जलाकर शुरू की रिले, नहीं शामिल हुए राठौड़
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018 के लिए भारतीय एथलीट्स ने रविवार को एक मशाल रिले का आगाज किया है। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश और महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने मशाल जलाकर रिले का आगाज किया। इस मशाल रैली में मैसी मेरीकॉम और श्रीजेश के अलावा शूटर जीतू राय और अन्य इंडियन एथलीट्स ने भाग लिया।
एशियन गेम्स से पहले भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) हर बार मशाल रिले का आयोजन करती है। आईओए ने इस मशाल रिले में शामिल होने के लिए खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। जिसके बाद आईओए ने पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल को मशाल रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था।
इसी माह जुलाई के पहले सप्ताह में भारतीय ओलिंपिक संघ ने अगले महीने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के लिए 524 सदस्यों का दल भेजने का फैसला लिया था। आईओए के मुताबिक, जकार्ता में 18 अगस्त से 2 सितंबर तक होने वाले एशियन गेम्स में 277 पुरुष और 247 महिलाओं को भाग लेना का मौका मिला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
