गुजरात में पोते जसप्रीत से मिलने गए दादा संतोष सिंह की मिली लाश

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य जसप्रीत बुमराह के दादा संतोष कुमार सिंह की लाश गुजरात के साबरमती नदी में मिली। 84 वर्षीय संतोष सिंह उत्तराखंड से गुजरात स्थित अहमदाबाद अपने पोते से मिलने गए थे। हालांकि उनकी मुलाकात बुमराह से नहीं हो सकी थी। काफी समय गुजर जाने के बाद भी वो बुमराह से नहीं मिल पाए थे।
अंग्रेजी समाचार पत्र TOI के अनुसार अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मियों को साबरमती नदी में गांधी ब्रिज और दधीचि ब्रिज के बीच से संतोष सिंह का शव मिला। रिपोर्ट के अनुसार संतोष सिंह जब जसप्रीत से मिलने अहमदाबाद गए तो वहां ना तो किसी ने उनसे बात की और ना ही मुलाकात की। संतोष की बेटी राजिंदर कौर ने जानकरी दी कि पिता शुक्रवार से लापता हैं। वो अभी तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद अहमदाबाद स्थित वस्त्रपुर पुलिस स्टेशन में उनके गुमशुदगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू ही की थी कि साबरमती नदी में एक लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
