साइमंडस का शतक था बेमिसाल . पोंटिंग
नागपुर 14 अक्तूबर. वार्ता . आस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोंटिंग ने धुरंधर आलराउंडर एंड्रयू साइमंडस की जमकर सराहना करते हुए आज कहा कि उनकी बेमिसाल शतकीय पारी ने टीम को छठे वनडे में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 1 आस्ट्रेलिया 18 रन से छठा वनडे जीतकर सात मैचों की श्रृंखला में 4.1 की अपराजेय बढत बनाकर सीरीज अपनीोली में डाल चुका है
पोंटिंग ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा .. हालांकि एक छोर से विकेट गिर रहे थे लेकिन साइमंडस ने दूसरे छोर से आस्ट्रेलियाई पारी को मजबूती से संभाले रखा 1 उनके प्रयास के बिना हम इतने बडे स्कोर तक नहीं पहुंच सकते थे 1 .. आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि जब भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा था तब उनके स्पिनरों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 1 पोंटिंग ने कहा कि उन्हें इरफान पठान को नम्बर तीन और राहुल द्रविड को नम्बर चार पर देख कर गहरा आश्चर्य हुआ
जबकि भारत के पास ड्रेसिंग रुम में अच्छे स्ट्रोकप्लेयर मौजूद थे
और उसे सचिन तथा गांगुली जबरदस्त शुरुआत दे चुके थे
राज . पार्थिव प्रेम .1936जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications