पदक लौटाने पर सरिता पर बढ़ा निलबंन का खतरा, लग सकता है बैन
नयी दिल्ली। इनचियॉन एशियन गेम के दौरान भारत की महिला मुक्केबाज सिरात देवी के सात जो कुछ भी हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा। बेइंसाफी का शिकार बनी सरिता देवी ने अपना गुस्सा दिखाते हुए मेडल लेते वक्त पोडियम पर ही अपना मेडल छोड़ दिया। सरिता देवी द्वारा इस तरह से पोडियम पर मेडल छोड़ने पर उनके खिलाफ अनुशानात्म कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ यानी आइबा ने भारतीय मुक्केबाज़ सरिता देवी के ख़िलाफ़ पोडियम पर मेडल स्वीकार न करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। संघ ने आरोप लगाया है कि सारी घटना सरिता और उसकी टीम की सोची-समझी योजना लगती है।
वहीं सरिता देवी ने इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने जो किया उससे मैं ख़ुश हूं। उन्होंने कहा कि मैंने जो किया है देश के लिए किया है। वहीं खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि उन्होंने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन से रिपोर्ट मांगी है और इसके बाद उचित कार्रवाई होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
