For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियाड मेडलिस्ट का सीएम केजरीवाल पर आरोप,कहा- मदद का वादा कर फोन नहीं उठाया

नई दिल्ली। एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज और कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहलवान दिव्या काकरान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। केजरीवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए बुलाया था।इसके बाद पहलवान दिव्या पहलवान ने अपनी व्यथा सुनाई। दिव्या ने कहा, मुझे जब कॉमनवेल्थ में गोल्ड मिला, तब मेरे लिए कुछ नहीं किया गया। सीएम से कहा गरीब बच्चों के बारे में कुछ सोचिए। जिस वक्त हमें मदद की जरूरत थी उस वक्त किसी ने मदद नहीं की।काकरन ने कहा, कॉमनवेल्थ में जब गोल्ड जीता तब भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने बुलाया। मैंने कहा एशियन गेम्स की तैयारी के लिए कुछ चाहिए। मैंने लिखकर दिया लेकिन मेरा फोन भी नहीं उठाया गया।

दिव्या ने उनसे केजरीवाल से कहा कि, 'मुझे कॉमनवेल्थ में ब्रॉन्ज मेडल मिला था। एक दौर था, जब हमें ग्लूकोज तक नहीं मिलता था। मेरा यह कहना है कि गरीब बच्चों की मदद की जाए। आज हम आगे बढ़ गए हैं तो आपने बुलाया है। लेकिन, उस वक्त मदद की जाए जब जरूरत हो।तब कोई आगे नहीं आता।

सरकार की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया:
दिव्या के आरोपों को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। गौरतलब है कि मंगलवार को ही सीएम केजरीवाल ने खिलाड़ियों से मुलाकात में मदद का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार जल्द ही खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए जल्द ही दो नीतियां तैयार करेंगी। इन दो नीतियों के तहत सरकार पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और शुरुआती दिनों में युवा प्रतिभा के रूप में पहचाने जाने वाले खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता देगी।

Story first published: Wednesday, September 5, 2018, 17:27 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+