एशियाड: रोइंग में बजरंग लाल ने जीता स्वर्ण
क्वांगचो (चीन)। बजरंग लाल ताखड़ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। वो रोइंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय रोइंग खिलाड़ी बन गए हैं। ताखड़ ने शुक्रवार को पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस पक के साथ भारत दो स्वर्ण पदकों के साथ 11वें स्थान पर आ गया है।
ताखड़ ने इस स्पर्धा में सात मिनट और 4.78 सेकेंड का समय निकाला। उन्होंने चीन के क्वांगचों में चल 16वें एशियाई खेलों में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इस स्पर्धा में रजत पदक चीन के मिंग हुई वांग और कांस्य पदक इराक के हैदर हैमरशीड को मिला।
इससे पहले 16वें एशियाई खेलों के छठे दिन गुरुवार शाम तक भारत को दो रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ। भारत को गुरुवार को रोइंग में दो रजत मिले। पहला रजत लाइटवेट मेन्स-4 वर्ग में लोकेश कुमार, मनजीत सिंह, राजेश यादव और सतीश जोशी ने जीता। इंटरनेश्नल रोइंग सेंटर में आयोजित इस रेस में लेन-4 से शुरुआत करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय टीम ने छह मिनट 13.32 सेकेंड में यह रेस पूरी की। जापान ने इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता। जापानी टीम ने छह मिनट 10.14 सेकेंड का समय लिया। हांगकांग की टीम को इस स्पर्धा का कांस्य प्राप्त हुआ। हांगकांग की टीम ने जापान से 4.70 सेकेंड अधिक समय लेते हुए रेस पूरी की।
दूसरा रजत मेन्स-4 वर्ग में मिला। अनिल कुमार, साजी थॉमस, रंजीत सिंह और जेलिन कृष्णन ने इस वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग का स्वर्ण चीन को मिला। अनिल, थॉमस, रंजीत और जेनिल ने इस स्पर्धा में 6 मिनट 16.79 सेकेंड का समय लिया। यह टीम स्वर्ण जीतने वाली चीनी टीम से 10.39 सेकेंड पीछे रही। कांस्य उजबेकिस्तान ने जीता।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications