Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज दौरे के लिए चामिंडा वास श्रीलंका के गेंदबाजी कोच बनाए गए

नई दिल्ली। Chaminda Vaas: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास को श्रीलंका की टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड सेकर टीम के गेंदबाजी कोच थे लेकिन अब उनकी जगह चामिंडा वास लेंगे। दरअसल गुरुवार को व्यक्तिगत कारणों से डेविड ने बतौर गेंदबाजी कोच इस्तीफा दे दिया था, जिसके चामिंडा वास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी चामिंडा वास को यह जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। इससे पहले तीन बार 2013. 2015 और 2017 में वास श्रीलंका टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं।

बता दें कि चामिंडा वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाज थे, उन्होंने टेस्ट में 335 विकेट, वनडे में 400 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर चामिंड वास को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने का टीम को काफी लाभ होगा। श्रीलंका का वेस्टइंडीज दौरा अगले दो हफ्तों के बाद शुरू होने वाला है। वेस्ट इंडीज में श्रीलंका की टीम तीन टी-20 मैच की सीरीज 4 मार्च से खेलेगी, इसके अलावा तन वनडे और दो टेस्ट मैचों की भी सीरीज श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर खेलेगी।

अहम बात यह है कि वेस्टइंडीज दौरे पर सभी मैचों में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। हाल ही में श्रीलंका की टीम ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमे श्रीलंका को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में चामिंडा वास के टीम से जुड़ने के बाद माना जा रहा है कि टीम का मनोबल बढ़ेगा और गेंदबाजी में जो खामियां है उसे वास दूर करने की कोशिश करेंगे।

Story first published: Sunday, February 21, 2021, 8:24 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+