.......
भारत का कोई भी गेंदबाज पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर लगाम लगा पाने में कामयाब नहीं रहा और उसके क्षेत्ररक्षकों ने कुछ कैच टपकाकर मेहमान टीम का काम और आसान कर दिया 1 युवराज सिंह का यूनुस को जीवनदान देना भारत के लिए काफी महंगा साबित हुआ 1उस समय यूनुस का स्कोर 72 रन था1 इसके अलावा भारतीय फील्डर पाक बल्लेबाजों को रन चुराने से भी रोक नहीं सके
जहीर ने अपने 10 आेवर में 70 रन लुटाये जबकि रूद्र प्रताप ने 59. इरफान पठान ने 53 . सौरभ गांगुली ने 55 और हरभजन ने 65 रन दिये 1 भारत के लिए इस मैच में लेफ्ट आर्म स्पिनर मुरली कार्तिक को बाहर बिठाना महंगा पड गया
इससे पहले भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये सचिन के 99 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत नौ विकेट पर 321 रन का स्कोर खडा किया था 1 सचिन ने अपने पूरे रौद्र रूप में खेलते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मात्र 91 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 99 रन ठोंक डाले1 लेकिन उनके लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि वह अपने करिअर में तीसरी बार इस स्कोर पर आउट हुए और कुल 15वीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए1 मास्टर ब्लास्टर ने गौतम गंभीर .57. के साथ दूसरे विकेट लिए 25.1 आेवर में 173 रन की जबर्दस्त सोदारी की1 गंभीर ने 68 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके लगाए1 टीम इंडिया में लौटे वीरेन्द्र सहवाग 31 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए जबकि युवराज सिंह ने 44 गेंदों में 34 रन बनाए
निचले क्रम में हरभजन ने कुछ जबर्दस्त हाथ दिखाते हुए केवल बीस गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन ठोंककर भारत को 321 के स्कोर तक पहुंचा दिया1 पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज शोएब अख्तर .42 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे
संपादक..कृपया शेष पूर्व प्रेषति से जोड लें 1..रमेश.प्रेम राज राम2323 वार्ता .
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications