दो दिग्गज खिलाड़ियों के बिना अब टेस्ट में उतरेगी टीम इंडिया, श्रीलंका को मात देने में होगी मुश्किल
नई दिल्ली। भारतीय टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा हैं। 23 नवंबर को मेरठ में भुवनेश्वर कुमार की शादी होगी। वहीं श्रीलंका के साथ दूसरा टेस्ट मैच 24 नवंबर से शुरू होगा। शादी के अगले ही दिन भुननेश्वर कुमार का मैच में खेलना मुश्किल है। इसीलिए उन्होंने बीसीसीआई ने उन्हें दूसरे टेस्ट से आराम दिया है।

धवन ने व्यक्तिगत कारणों से छुट्टी ली है
जी हां, दरअसल श्रीलंका के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के हीरो रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वहीं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी श्रीलंका के खिलाफ 24 नवंबर से नागपुर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। धवन ने व्यक्तिगत कारणों से छुट्टी ली है।
|
टीम में तमिलनाडु के युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया
टीम में तमिलनाडु के युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि विजय शंकर को भुवनेश्वर कुमार की जगह शामिल किया गया है। क्योंकि शिखर धवन की जगह मुरली विजय पहले से ही टीम में शामिल हैं। भुवनेश्नर कुमार बाकी के दोनों मैचों में नहीं खेल पाएंगें। वहीं शिखर धवन भी निजी कारणों से दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, हालांकि आखिरी मैच के लिए वो उपलब्ध रहेंगे।

भुवनेश्वर कुमार अब श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे
बीसीसीआई की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने निजी वजहों से बीसीसीआई से खुद को रिलीज करने का आग्रह किया था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया। भुवनेश्वर कुमार अब श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे, उनकी जगह पर चयन समिति ने विजय शंकर को चुना है। गौरतलब है कि भारत श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है जिसके पहले मैच में भुवनेश्वर ने 8 विकेट (4/88 और 4/8) झटके, उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
