नई दिल्ली। भारत की आन-बान और शान रेसलर साक्षी मलिक ने एक बार फिर से देश का सीना फक्र से चौड़ा कर दिया है, जी हां रिलो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है, जहां से उनका सिल्वर मेडल तो पक्का ही हो गया है।
वैसे साक्षी से पूरे भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद है और इसलिए भारतवासी ऊपरवाले से उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि साक्षी का फाइनल में मुकाबला ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता जापानी पहलवान रिसाको कवाई से होगा।
60 किलो वर्ग में इंडिया की ओर से खेल रही साक्षी ने वजन बढ़ाया है
मालूम हो कि 60 किलो वर्ग में इंडिया की ओर से खेल रही साक्षी ने इस बार अपना वजन बढ़ाया है और उन्होंने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की आयालिम कासिमोवा को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
खास बातें..