भारत की चार बेटियों ने एशियन रेसलिंग में मचाया धमाल, पदकों की बारिश
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में हार गई हैं। 60 किलोग्राम वर्ग में साक्षी का मुकाबला रिसाको कवाई से था। साक्षी 0-10 से यह चैंपियनशिप हार गईं और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
रियो के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही साक्षी गुरुवार (11 मई ) को कजाकिस्तान की अयोउलिम कासिमोवा को 15-3 से हराकर फाइनल में पहुंचीं थी।
दूसरी ओर इसी चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में रितु फोगाट ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही विनेश फोगाट ने 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
साक्षी ने कहा...
इसी चैंपियनशिप में दिव्या ककरन ने भी रजत पदक हासिल किया । वो 69 किलोग्राम वर्ग में जापान की सारा दोशो से 0-8 से हार गईं।
अपनी सफलता विनेश ने कहा कि मैं खुश हूं कि मैं चोट से उबरी और यहां आकर मुझे यह पदक मिला। वहीं साक्षी ने कहा कि कुछ समय के लिए खेल से दूर थी, अब धीरे-धीरे रिदम बन रहा है और उम्मीद है कि विश्व चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


