Asian Games 2018: धारुन अय्यासामी ने जीता सिल्वर, तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड
नई दिल्ली। एशियन गेम्स के नौंवे दिन भारत को धारुन अय्यासामी ने सिल्वर दिलाया। मैन्स 400 मीटर हर्डल में भारत के धारुन ने 48.96 सेकंड का समय लेकर भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाल दिया। वहीं संतोष कुमार 49. 66 सेकंड का समय लेकर पांचवें पायदान पर रहे।तमिलनाडु के युवा खिलाड़ी अय्यासामी धारुन का प्रदर्शन शुरू से ही काफी शानदार रहा है।22वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में उन्होंने जगह बनाई थी।
#AsianGames2018: India's Dharun Ayyaswamy wins silver medal in men's 400m hurdles. pic.twitter.com/xBB5aZDd3S
— ANI (@ANI) August 27, 2018
धारून ने 10 साल पुराना जोसेफ अब्राहम का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये पदक अपने नाम किया। जोसेफ जी अब्राहम्स का 10 साल पुराना 49.94 सेकेंड का रिकॉर्ड उन्होंने ओसाका में अगस्त 2007 में बनाया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने रिकॉर्ड 49.45 को रिप्लेस करते हुए 48.96 में ही 400 मीटर की हर्डल रेस खत्म की। 21 साल के धारुन टाइफाइड से उबरने के बाद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
फेडरेशन कप के दौरान उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि नेशनल रिकॉर्ड और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करना तो दूर, मैंने दौड़ जीतने के बारे में भी नहीं सोचा था।मैं सिर्फ दौड़ में हिस्सा ले रहा था. मुझे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद नहीं थी।मैं एशियाई खेलों के बारे में भी नहीं सोच रहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
