Asian Games 2018: घुड़सवारी में फवाद मिर्जा ने जीता सिल्वर, आठवें दिन का पहला पदक

नई दिल्ली।18वें एशियन गेम्स में आठवें दिन भारतकी शुरुआत काफी अच्छी रही। निशानेबाजों ने आखिरी दिन भले निराश किया हो लेकिन घुड़सवारों ने भारत की झोली में दो सिल्वर पदक डाले। फवाद मिर्जा ने आठवें दिन भारत को दिलाया पहला मेडल। घुड़सवारी की जंपिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में फवाद ने भारत को सिल्वर दिलाया। दूसरे दिन भारतीय घुड़सवार बस जापान और थाईलैंड से पीछे थे लेकिन उन्होंने यह फासला ज्यादा देर तक चलने नहीं दिया और भारत को सिल्वर जिताया।

भारत ने टीम स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल। घुड़सवारी के जंपिंग फाइनल टीम इवेंट में फाउद मिर्जा, राकेश कुमार, आशीष मलिक और जितेंद्र सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
भारत के अब कुल 31 मेडल हो चुके हैं। भारत के खाते में 7 गोल्ड, 7 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। मेडल तालिका में भारत 9वें स्थान पर पहुंच गया है।

बता दें कि भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) ने एशियन गेम्स के लिए अपनी अनुभवी सात सदस्यीय घुड़सवारी की टीम में तीन बार के एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता राजेश पट्टू, फवाद मिर्जा, जितेंद्र सिंह और राकेश कुमार को उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिपों में प्रदर्शन के आधार पर एशियन गेम्स की टीम में चुना था। इन खिलाड़ियों नेमहासंघ की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भारत को मेडल दिलाया।

Story first published: Sunday, August 26, 2018, 13:27 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+