For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018: सुधा ने लहराया जीत का परचम, भारत को दिलाया सिल्वर

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018 में भारतीय एथलीटों का जलवा बरकरार है।धारुन आय्यासामी के बाद सुधा सिंह ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपल चेज में सिल्वर जीतकर देश का मान बढ़ा दिया।भारत की सुधा सिंह ने वीमंस 3 हजार स्टीपलचेज में 9.40.03 का समय लेकर सिल्वर मेडल जीता।

सुधा ने आठ साल पहले अपने नाम गोल्ड किया था। इस बार उन्हें चांदी से ही संतोष करना पड़ा।यूपी की रायबरेली की रहने वाली सुधा को एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

रियो ओलंपिक में भाग लेने गई सुधा को जीका होने की बातें सामने आई थीं लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स से ये कंफर्म हो गया है कि एथलीट सुधा सिंह को जीका वायरस का इंफेक्शन नहीं। लेकिन रिपोर्ट में ये पुष्टि हुई है कि उन्हें H1N1 वायरस इंफेक्शन है जिसे स्वाइन फ्लू भी कहा जाता है। इस बीमारी से पीड़ित सुधा ने रियो में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

इससे पहले नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में आयोजित 21वें फेडरेशन कप नेशनल सीनियर एथलेटिक्स में महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपल चेज में सुधा सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। रियो ओलंपिक्स के बाद पहले टूर्नामेंट में खेलते हुए सुधा सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।

Story first published: Monday, August 27, 2018, 18:32 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+