AUS vs IND: मनीष पांडे या हार्दिक पांड्या, गौतम गंभीर ने बताया दूसरे वनडे में किसे मिले जगह
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। इसके तहत सिडनी के एसीसीजी स्टेडियम में खेले गये पहले मुकाबले में कंगारू टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को 66 रनों से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली। ऐसे में भारतीय टीम को सीरीज में बने रहने के लिये इसी मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे मैच में हर हाल में जीत की दरकार है। इस बीच भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव जरूर करना चाहेगी।
ऐसे में क्रिकेट दिग्गजों के बीच एक सवाल लगातार जारी है कि प्लेइंग 11 में मनीष पांडे या हार्दिक पांड्या में से किसी एक खिलाड़ी को किसे शामिल करना चाहिये। वनडे सीरीज के लिये कई खिलाड़ियों ने मनीष पांडे को शामिल करने की बात की तो वहीं हार्दिक पांड्या ने पहले मैच में 90 रनों की पारी के चलते टीम में अपनी जगह को और मजबूत कर लिया।
और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में 3 बदलाव के साथ कमबैक कर सकती है भारतीय टीम
इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी इस मुद्दे पर ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए बताया कि उनका क्या मानना है।
उन्होंने कहा,' मुझे लगता है कि यह एक बेकार की बहस है। दोनों खिलाड़ियों के अगर आईपीएल फॉर्म की बात करें तो उनका बल्लेबाजी क्रम काफी अलग रहा है। हार्दिक पांड्या 6 नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो मनीष पांडे तीसरे और चौथे पायदान पर। ऐसे में अगर आप मनीष पांडे को 6 नंबर पर खिलाते हैं तो यह जायज नहीं होगा क्योंकि इस नंबर पर पांड्या की फॉर्म ज्यादा बेहतर नजर आती है। हालांकि सवाल यह सही होगा कि क्या वनडे क्रिकेट में हार्दिक सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखा जाये तो मेरा जवाब हां होगा।'
और पढ़ें: LPL 2020: पहले मैच के बाद ही ट्रोल हुए इरफान पठान, 2 ओवर फेंकना भी हुआ मुश्किल
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या की पीठ की सर्जरी के बाद से उन्हें गेंदबाजी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वह अभी लंबे समय तक टीम में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलते नजर आयेंगे। गंभार का मानना है कि छठे नंबर पर हार्दिक पांड्या को ही खिलाना चाहिये क्योंकि वह एक विस्फोटक बल्लेबाज और मैच फिनिशर दोनों की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि मनीष पांडे का कम्पटीशन मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के साथ होगा।
उन्होंने कहा,'यहां पर बल्लेबाजों की फॉर्म सवाल नहीं है बल्कि उनकी बैटिंग पोजिशन है। अगर श्रेयस अय्यर अच्छा नहीं कर पा रहे हैं, तो आप मनीष पांडे से नंबर चार पर बल्लेबाजी करवा सकते हैं, लेकिन अगर नंबर 6 की बात आती है तो मैं हार्दिक पांड्या के साथ जाना पसंद करूंगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
