Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आसिफ़ के बी सैंपल का नतीजा पॉज़िटिव

पाकिस्तानी गेंदबाज़ मोहम्मद आसिफ़ के वकील ने बताया है कि आसिफ़ के बी सैंपल का नतीजा पॉज़िटिव आया है. पहले सैंपल का नतीजा भी पॉज़िटिव था.

इस साल आसिफ़ ने भारत में हुई आईपीएल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था.

उसके बाद जुलाई में आईपीएल आयोजकों ने बताया था कि आईपीएल के दौरान मोहम्मद आसिफ़ प्रतिबंधित दवा के सेवन के मामले में दोषी पाए गए हैं. हालांकि आसिफ़ ने इस बात से इनकार किया था.

उसी समय मोहम्मद आसिफ़ के वकील ने कहा था कि वे बी सैंपल लिए जाने की माँग करेंगे. अब जब बी सैंपल का नतीजा भी पॉज़िटिव आ गया तो उन पर प्रतिबंध लग सकता है.

आसिफ़ के वकील शाहिद करीम ने एएफ़पी को बताया, "हम अपील करेंगे क्योंकि दोनों टेस्ट एक ही सैंपल के थे पर नतीजों में थोड़ा फ़र्क है. नैन्ड्रोलोन की मात्रा अलग-अलग आई है. इसे चुनौती देंगे."

उन्होंने बताया, बी सैंपल में 5.4 मिलग्राम नैन्ड्रोलोन पाया गया है जबकि पहले सैंपल में ये मात्रा 6.2 थी.

अपील करेंगे आसिफ़

हम अपील करेंगे क्योंकि दोनों टेस्ट एक ही सैंपल के थे पर नतीजों में थोड़ा फ़र्क है. नैन्ड्रोलोन की मात्रा अलग-अलग आई है. इसे चुनौती देंगे
रॉयटर्स के मुताबिक आसिफ़ को यकीन है कि वो ये अपील जीत जाएँगे. उन्होंने कहा, "मैने उम्मीद नहीं छोड़ी है. अलग-अलग नतीजे बताते हैं कि कहीं कुछ ग़लत ज़रूर है. हम आईपीएल के ड्रग्स इन्क्वायरी ट्राइब्यूनल में अपील करेंगे."

आसिफ़ ने रॉयटर्स को बताया, " आईपीएल में जाने से पहले मैने कुछ दवाइयाँ ली थीं क्योंकि मेरी कोहनी में चोट थी. लेकिन मैने कोई प्रतिबंधित दवा नहीं ली."

इस साल आईपीएल प्रतियोगिता के ख़त्म होने के बाद पाकिस्तान लौटते समय दुबई पुलिस ने कथित तौर पर 'नशीले पदार्थ' रखने के आरोप में आसिफ़ को हिरासत में लिया गया था.

19 दिनों की हिरासत के बाद आसिफ़ को आरोप मुक्त घोषित किया गया था.दुबई से लाहौर पहुँचकर आसिफ़ ने कहा था, "मैने कोई मादक पदार्थ नहीं लिया. मैं चुनौती देता हूँ कि कोई ये साबित करके दिखाए कि मैने कभी मादक पदार्थ लिए. आईपीएल के लिए भी मेरा परीक्षण हुआ था, अगर मैने ड्रग्स लिए होते तो तभी नतीजा पॉज़िटव आ जाता. "

नवंबर 2006 में भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के जाँच ट्राइब्यूनल ने डोपिंग टेस्ट पॉज़ीटिव पाए जाने के बाद आसिफ़ पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था.

लेकिन बाद में पीसीबी के अपीलीय ट्राइब्यूनल ने मोहम्मद आसिफ़ को डोपिंग मामले में क्लीन चिट देते हुए उन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था.ट्वेन्टी-20 विश्व कप के दौरान भी पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर और मोहम्मद आसिफ़ के बीच हाथापाई हो गई थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+