अथिया शेट्टी के साथ इंग्लैंड में घूम रहे हैं केएल राहुल, सामने आई तस्वीर
सिडनी : सोशल मीडिया पर अब भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल खूब चर्चा बटोर रहे हैं। कारण फिलहाल उनका मैदानी खेल नहीं, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़ा है। राहुल फिलहाल इंग्लैंड में हैं, लेकिन इस दाैरान वह घूमने में व्यस्त हैं। वो भी अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ। दोनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसी के साथ अब साफ है कि दोनों एक-दूसरे पर दिल हार चुके हैं।

इशांत भी आए नजर
अथिया और राहुल के एकसाथ होने की खबर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा द्वारा हाथ में लगी। दरअसल, प्रतिमा भी इशांत के साथ इंग्लैंड में हैं। प्रतिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रतिमा ने अथिया और राहुल के साथ तस्वीर शेयर कर गाने के कुछ बोल लिखते हुए कैप्शन दिया है। प्रतिमा ने लिखा- राहों में उनसे मुलाकात हो गई। प्रतिमा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर केएल राहुल ने भी कमेंट किया।

राहुल ने अथिया को बताया था अपनी गर्लफ्रेंड
केएल राहुल और आथिया शेट्टी हाल ही में एक अंतर्राष्ट्रीय चश्मे के ब्रांड में साथ नजर आये थे और दोनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी का प्रमोशन करते नजर आये थे। सुनील शेट्टी ने उनके रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि वो साथ में अच्छे नजर आते हैं। दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया है। खास बात यह रही कि इंग्लैंड जाने से पहले बीसीसीआई के साथ हुई बातचीत के दौरान केएल राहुल ने आथिया शेट्टी को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था। इस दौरान एयरपोर्ट में हर खिलाड़ी को अपने पार्टनर का नाम बताना था, जिनके साथ वह ट्रैवल कर रहे हैं तो ऐसे में राहुल ने अपने पार्टनर के तौर पर आथिया शेट्टी का नाम लिया।

फाॅर्म में हैं राहुल
बता दें कि राहुल इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 4 अगस्त से शुरू होगा। मुकाबले के शुरू होने से पहले राहुल ने इंग्लैंड को सावधान कर दिया था क्योंकि उन्होंने काउंटी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था जिसमें शानदार बल्लेबाजी की थी। केएल राहुल ने शतक लगाया था तो वहीं रविंद्र जडेजा ने दोनों पारियों में बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे। राहुल को प्लेइंग इलेवन में माैका मिलने की पूरी संभावना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
