For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Assam 12th Result 2019: हिमा दास ने पास की 12वीं की परीक्षा, जानिए कितने अंक मिले

नई दिल्ली। भारत की युवा एथलीट हिमा दास ने खेल के साथ पढ़ाई में भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 12वीं क्लास की परीक्षा पास कर ली है। आपको बता दें कि आज ( 25 मई) असम बोर्ड के बारहवीं क्लास के नतीजे आ चुके हैं और इस परीक्षा में हिमा दास ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। रिजल्ट सुबह करीब 9 बजे जारी किया गया।

हिमा दास देश की युवा होनहार एथलीट हैं और असम में एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता धान की खेती करते हैं। हिमा अपनी ट्रेनिंग के लिए जितनी संजीदा हैं उतना ही ध्यान वे अपनी पढ़ाई पर भी दे रही हैं।

हिमा ने बोर्ड की परीक्षा में अंग्रेजी में 63, असमी भाषा में 84, एडवांस असमी भाषा में 60, राजनीति विज्ञान में 75, एजुकेशन में 67 और भूगोल में 46 नंबर हासिल किए। खास बात यह है कि परीक्षा से एक माह पहले हीमा टर्की में ट्रेनिंग कर रही थीं। उनके टीचर ने इस बारे में बात करते हुए बताया, 'उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी खुद ही की और किताबें कुरियर करके पढ़ाई जारी रखी।'

यह भी पढ़िए- दुती चंद ने अपनी बहन पर लगाए गंभीर आरोप, बताया क्यों किया समलैंगिक संबंध का खुलासा

आपको बता दें इस 18 साल की खिलाड़ी ने फिनलैंड के टेम्पेयर शहर में भारत के लिए इतिहास रचा था। हिमा ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा 18वें एशियाई खेलों एथलीट हिमा दास ने सबसे पहले महिला 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।

असम 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 2,40,000 स्टूडेंट्स बैठे थे। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। इस रिजल्ट ahsec.nic.in और resultsassam.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे।

Story first published: Saturday, May 25, 2019, 12:55 [IST]
Other articles published on May 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+