बेंगलूर आेपन में खेलेंगी सेरेना
बेंगलूर .23 जनवरी. वार्ता . आठ ग्रैंड स्लेम खिताबों की विजेता अमरीका की सेरेना विलियम्स ने यहां तीन से नौ मार्च तक खेले जाने वाले छह लाख डालर की पुरसकार राशि के बेंगलूर आेपन टेनिस टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है
टूर्नामेंट निदेशक सुंदर राजू ने आज संवाददाताओं को बताया कि विश्व की पूर्व नम्बर एक खिलाडी सेरेना की पुष्टि उनके कार्यालय को प्राप्त हो गई है और यह पहला मौका होगा जब उनके स्तर की खिलाडी भारत में खेलेगी
राजू ने साथ ही घोषणा की कि 22 वीं रैंकिंग की रुस की वेरा ज्वोनारेवा भी टूर्नामेंट में भाग लेंगी जिसे अब टियर .दो टूर्नामेंट का दर्जा दे दिया गया है 1 ज्वोनारेवा ने अपने कैरियर में पांच एकल और चार युगल खिताब जीते हैं 1 सेरेना गत वर्ष बीमारी के कारण इस टूर्नामेंट से हट गई थीं 1 वह इस वर्ष मेलबोर्न में चल रहे आस्ट्रेलियन आेपन के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को सर्बिया की येलेना यांकोविच से हारी थीं 1 राज .पार्थिव प्रेम .1908वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications