IPL 2021 : ये हैं मुंबई की जीत के 3 हीरो, आखिरी 4 ओवरों में KKR चारों खाने चित्त
चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का पांचवां मैच मंगलवार (13 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला गया। मुंबई ने यह मुकाबला 10 रन से जीता। यह सीजन की उनकी पहली जीत है। मुंबई ने केकेआर को 153 रनों पर चुनौती दी थी। इस चुनौती का पीछा करते हुए, केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। हालांकि एक समय यह मैच केकेआर के कब्जे में दिख रहा था, लेकिन मुंबई ने आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी दिखाते हुए मैच का रुख बदल दिया। आखिरी 4 ओवर में केकेआर को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे, लेकिन उनके बल्लेबाज चारों खाने चित्त होते दिखे। आइए जानें मुंबई की जीत के 3 हीरो काैन हैं-

1. सूर्यकुमार यादव
तीसरे नंबर पर आकर धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चाैके व 2 छ्क्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के दम पर मुंबई किसी तरह 152 रन बनाने में सफल हुआ है। सूर्यकुमार के अलावा रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में 43 रन बनाए, लेकिन इनके अलावा कोई अन्य खिलाड़ी बल्लेबाजी के दाैरान खास नहीं कर सका।

2. राहुल चाहर
नीतीश राणा व शुबमन गिल ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की, जिससे मैच मुंबई के हाथों से लगभग निकलता हुआ दिख रहा था। शुरूआती 10 ओवरों में कोई भी गेंदबाज खास नहीं कर सका, लेकिन राहुल चाहर ही वो गेंदबाज थे जिन्होंने विकट चटकाने की शुरूआत की। चाहर ने क्रीज पर जम चुकी ओपनिंग जोड़ी को पवेलियन भेजा। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी व कप्तान इयोन मोर्गन का शिकार कर मुंबई की आस जगाई। इस तरह चाहर ने केकेआर के टाॅप-4 बल्लेबाज खुद आउट किए। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड से भी नवाजा गया।

3. क्रुणाल पांड्या
ये स्पिन गेंदबाज भले ही कोई विकेट नहीं ले पाया हो, लेकिन क्रुणाल ही थे जिन्होंने अंतिम समय आंद्रे रसेल को भी शांत रखने का काम किया। जी हां, क्रुणाल ने 4 ओवर में कुल 13 रन ही दिए। उन्होंने अंतिम समय गेंदबाजी करते हुए रसेल को बड़ा शाॅट लगाने से रोके रखा। यही कारण था कि मैच अंतिम समय तक गया जहां फिर जसप्रीत बुमराह व ट्रेंट बोल्ट की सटीक गेंदबाजी के साथ टीम जीत सकी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications