कोरोना संकट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत की ओर बढ़ाया मदद का हाथ, दान दिए 50,000 डॉलर
मेलबर्न। भारत इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार झेल रहा है, लाखो लोग हर रोज कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं और हजारो लोगों की हर रोज जान जा रही है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने संकट के समय में मदद का हाथ बढ़ाया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में 50,000 डॉलर का दान दिया है। इसके अलावा यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया भारत में कोरोना संकट के बीच अस्पतालो में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगवा रही है ताकि गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इळाज किया जा सके। जिन जिलों में कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं वहां पर टेस्टिंग के लिए उपकरण मुहैया करा रहा है, साथ ही कोरोना के टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने में भी मदद कर रहा है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत को शुरुआती 50 हजार डॉलर की धनराशि मदद के तौर पर देगा, साथ ही दुनियाभर में रह रहे ऑस्ट्रेलिया के लोगों से अपील की है कि वह मुश्किल के इस समय भारत को अधिक से अधिक दान दें। क्रिकेट ऑस्ट्रेलया के सीईओ निक हॉकले ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खास संबंध है, इसकी एक बड़ी वजह है हम दोनों ही देश क्रिकेट को काफी पसंद करते हैं। यह काफी दुख की बात है कि भारत में लोग कोरोना की वजह से काफी मुश्किल के दौर से गुजर रहे हैं, भारत में हमारे भाई-बहन कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे हैं, जो भी लोग इस महामारी से प्रभावित हैं उनके बारे में सोचकर हमे काफी दुख हो रहा है।
निक ने कहा कि जिस तरह से पैट कमिंस और ब्रेट ने भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाया उसने हमे काफी प्रभावित किया है। इसी भावना के तहत हम यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं जोकि भारत में अत्यंत आवश्यक मेडिकल सेवाओं जैसे ऑक्सीजन, टेस्टिंग उपकरण, टीकाकरण आदि में मदद करेगा। यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टोनी स्टुअर्ट ने कहा कि हम जानते हैं कि खेल में वो ताहत है कि वह लोगों को करीब ला सकता है, इस मुश्किल समय में इससे जरूरी कुछ भी नहीं है। यूनिसेफ लगातार महामारी के इस दौर में लोगों की मदद के लिए काम कर रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
