For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टूट गया उसेन बोल्ट का वर्ल्ड रिकाॅर्ड, अमेरिकी महिला एथलीट ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली। उसेन बोल्ट दुनिया के सबसे तेज धावक माने जाते हैं। उनकी रफ्तार जैसा दाैड़ना किसी के लिए आसान नहीं। उसेन ने एथलीट खेलों को अलविदा कहने से पहले कई रिकाॅर्ड्स अपने नाम किए थे, उनमें से एक था सबसे ज्यादा 'गोल्ड' मेडल जीतने का जोकि अब टूट चुका है। अमेरिका की महिला एथलीट एलिसन फेलिक्स ने बोल्ट के सबसे ज्यादा 'गोल्ड' मेडल जीतने का रिकाॅर्ड तोड़ा है। उसेन बोल्ट ने 11 'गोल्ड' मेडल अपने नाम किए थे, जबकि एलिसन ने 12 गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए।

एलिसन फेलिक्स ने कतर की राजधानी दोहा में रविवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स में 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में 'गोल्ड' मेडल जीत लिया, जिसके साथ उन्होंने यह नया इतिहास रचा है। फेलिक्स ने पहला 'गोल्ड' 2005 में अपने नाम किया था। 33 साल की फेलिक्स ने 200 मीटर में तीन, 400 मीटर में एक, 4x100 मीटर रिले में तीन और 4x400 मीटर रिले में चार टाइटल जीते। दूसरी ओर, बोल्ट ने 100 मीटर में तीन, 200 मीटर में चार, 4x100 मीटर रिले में चार 'गोल्ड' मेडल जीते थे।

फेलिक्स के साथ विल्वर्ट लंदन, कर्टनी ओकोलो और माइकल कैरी रेस में उतरे। चारों ने मिलकर 3 मिनट, 9.04 सेकंड में रेस पूरी कर ली। इस इवेंट का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। रेस में हिस्सा लेने वाली आठ टीमों में से सात टीम ने पहले और चौथे लेग में पुरुष धावकों को रखा। वहीं, पोलैंड ने पहले दो लेग में पुरुष और आखिरी दो लेग में महिला धावकों को रखा। इस स्पर्धा का रजत जमैका और कांस्य बहरीन ने जीता।

इसी इवेंट में भारतीय टीम भी थी, जो आठ टीम में से सातवें पायदान पर रही। भारतीय चौकड़ी में मोहम्मद अनस, विस्मैया, जिसना मैथ्यू और निर्मल टाॅम थे। इससे पहले 50 किमी रेस वॉक भी गर्मी के कारण रात में हुई। दोहा में रात 11:30 बजे से 28 डिग्री सेल्सियस तापमान में हुई इस रेस का पुरुष वर्ग का गोल्ड जापान के युसुके सुजुकी और महिला वर्ग का गोल्ड मेडल चीन की लियांग रुई ने जीता। पुर्तगाल के जोआओ विएरा पुरुष वर्ग में दूसरे नंबर पर रहे।

Story first published: Monday, September 30, 2019, 14:59 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+