ट्रेन हादसे में पैर गवां चुकी अरु‍णिमा एम्‍स से डिस्‍चार्ज

दिल्ली। तीन महीने बाद एथलीट अरुणिमा सिन्हा को मंगलवार को छुट्टी मिल जाएगी। ट्रेन हादसे में एक पैर गवां चुकी अरुणिमा अब स्वस्थ है और वह प्रोस्थेटिक लिंब के सहारे चल रही है। एम्स ट्रामा चीफ डॉ. एम. सी. मिश्रा का कहना है कि अरुणिमा अस्पताल से छुट्टी के लायक हो गई है। लेकिन उसे समय समय पर एम्स ट्रामा सेंटर आना होगा।

11 अप्रैल को अरुणिमा सीआईएसएफ की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रही थी। रास्ते में बरेली के पास यात्रियों के साथ कथित तौर पर हुई हाथापाई के दौरान धक्का लगने से वह ट्रेन से नीचे गिर गई थीं और विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उनका बायां पैर काटना पड़ गया था। खेल मंत्री अजय माकन के हस्तक्षेप के बाद 18 अप्रैल को अरुणिमा को एम्स ट्रामा सेंटर लाया गया था। हड्डी विभाग के सर्जन डॉ. विजय शर्मा की टीम ने इलाज किया। अरुणिमा के पैर में संक्रमण का काफी भय था।

कटे पांव की भरपाई के लिए एक निजी कंपनी ने उसे प्रोस्थेटिक लिंब लगाया है। इस लिंब के सहारे चलने के लिए अरुणिमा काफी समय से अभ्यास कर रही थी। इलाज और नए पांव से अरुणिमा काफी खुश हैं। हालांकि अरुणिमा की कहानी में कई पेंच पाए गए हैं। अब तक की जांच से उसकी कहानी झूठी साबित हुई है। पुलिस को आशंका है कि किसी से विवाद के बाद उसने संभवतः जान देने की कोशिश की थी।

Story first published: Tuesday, July 26, 2011, 11:39 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+