
तोड़ सकता है बोल्ट के सारे रिकाॅर्ड
रुडोल्फ ने फ्लोरिडा के एएयू चैंपियनशिप में रुडोल्फ ने 100 मीटर की रेस महज 13.48 सेकेंड में पूरी कर ली, जो कि बोल्ट के रिकॉर्ड से महज 3.39 सेकेंड कम है। इसके बाद रुडोल्फ की रेस का वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि वह बोल्ट के सारे रिकाॅर्ड तोड़ सकता है। रुडोल्फ ने 4 वर्ष की आयु से ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। इस आयु वर्ग में अमेरिका में किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एएयू चैंपियनशिप में अपने आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रुडोल्फ पहले और 200 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे। वही रुडोल्फ ने खुद यह दावा किया कि उसका लक्ष्य बोल्ट को पीछे छोड़ना है।

सिक्स एव से मचाई सनसनी
कई खिलाड़ी अपने सिक्स पैक एब्स निकालने में कई समय लगा देते हैं। वहीं रुडोल्फ ने छोटी सी उम्र में सिक्स पैक एब्स निकालकर पूरी दुनिया को अपना दिवाना बना लिया है। माना जा रहा है कि रुडोल्फ कम उम्र में सबसे तेज दाैड़ने वाला दुनिया का पहला बच्चा है। इंस्टाग्राम पर भी इन्हें फोलो करने वालों की संख्या 4 लाख के करीब है। उनकी लोकप्रियता ना सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरे विश्व में हर दिन बढ़ती जा रही है। उनके पिता खुद उनका इंस्टाग्राम ऑपरेट करते हैं और रुडोल्फ की डाइट से लेकर उनके वर्कआउट तक सब कुछ उनके पिता और कोच सीनियर इंग्राम की देखरेख में होता है।

बोल्ट के नाम हैं ये रिकाॅर्ड
बोल्ट 2008 के बीजिंग ओलंपिक, 2012 के लंदन ओलंपिक और 2016 के रियो ओलंपिक समेत लगातार तीन ओलंपिक खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर में तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले एकमात्र धावक हैं. 200 मीटर की रेस में बोल्ट सबसे सफल रहे हैं और इसमें लगातार तीन ओलंपिक और लगातार चार वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीते हैं.बोल्ट का 100 मीटर में 9.58 सेकेंड का समय अब तक का सबसे तेज व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ वैधानिक समय है। मौजूदा ओलंपिक में बोल्ट के पास 9.683 सेकंड का दूसरा सबसे तेज रिकॉर्ड भी है।

इंटरनेट पर लोग करते हैं पसंद
रुडोल्फ के पिता और कोच सीनियर इंग्राम ने कहा, 'रुडोल्फ की लगन, अनुशासन और मानसिकता उसे दूसरे बच्चों से अलग बनाती है। हम उसे हर तरह की बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं और एक पिता होने के नाते मैं अपने कर्तव्य निभाने की कोशिश कर रहा हूं। जब एक बीज पेड़ में परिवर्तित हो रहा होता है तब उसे कोई भी देखना पसंद नहीं करता है, कोई भी उस बीज के पेड़ बनने तक के सफर को नहीं देखता, लोग उसे तब पसंद करते हैं, जब वह बड़ा और सुंदर दिखने लगता है।' बीते एएयू चैंपियनशिप में रुडोल्फ ने 20 गोल्ड समेत कुल 36 मेडल जीते हैं। 7 साल के रुडोल्फ का मकसद दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड को तोड़ना है।


Click it and Unblock the Notifications
