For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सुपरमैन की तरह छलांग लगाकर धावक ने जीती 400मीटर हर्डल रेस, वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली। पक्का निश्चय और मजबूत इरादों के साथ खेल के मैदान पर डटे रहने वाले को खिलाड़ी कहा जाता है। लगभग सभी खेलों में प्रत्येक खिलाड़ी इसी भावना से उतरता है। चाहे क्रिकेट हो या फुटबॉल या फिर टेनिस आदि कोई भी बड़ा खेल, हमको आखिर तक हार ना मानना का जज्बा दिखाई देता है। इसके बावजूद कुछ खेल ऐसे होते हैं जिनमें जुनून और मेहनत एक अलग ही स्तर पर पहुंच जाती है। स्प्रिंट रेस ऐसा ही एक खेल है।

इस रेस के दौरान जिस स्तर की मैन टू मैन प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती वह अतुलनीय है। प्रतिस्पर्धा का ऐसा ही एक जबरदस्त मुकाबला 2019 SEC ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप (Track & Field Championships) के दौरान देखने को मिला। यह एक 400 मीटर की हर्डल (बाधा) दौड़ थी। इस मुकाबले में इनफिनिटी टकर कभी अपने साथी रहे रोबर्ट ग्रांट के साथ हिस्सा ले रहे थे।

20 वर्षीय अमेरीकी एथलीट टकर ने रेस जीतने के लिए एक हैरतअंगेज कारनामे को अंजाम दिया। यह कुछ ऐसा था जो किसी ने सोचा नहीं होगा। साउथ ईस्टर्न कांफ्रेंस नेशनल चैम्पियनशिप के दौरान टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी के टकर ने फिनिश लाइन के पहले छलांग लगाकर रेस को जीत लिया। यह छलांग किसी सुपरमैन डाइव से कम नहीं थी। नियमानुसार जिस खिलाड़ी के शरीर का अगला हिस्सा फिनिश लाइन को पहले टच करता है, वही चैम्पियन बनता है।

टकर ने 49.38 सेकंड में रेस पूरी की और गोल्ड मेडल जीता। जबकि उनके पूर्व साथी रॉबर्ट ग्रांट 49.47 सेकंड के साथ दूसरे नंबर पर रहे। रेस के बाद जब टकर से उनकी छलांग के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि 10वें हर्डल्स को पार करने के बाद उनकी आंखें बंद हो गई थीं। एक पल के लिए उनको उनकी मां याद आ गई और वे उनको गले लगाने के लिए कूद पड़े।

इस मुकाबले में लुसिआने यूनिवर्सिटी 105 अंकों के साथ टॉप पर रही। चैंपियनशिप के मेंस कैटेगरी में लुसियाना यूनिवर्सिटी 105 अंकों के साथ नंबर-1 पर रही। जबकि फ्लोरिडा की टीम ने 95 अंकों के साथ दूसरे स्थान हासिल किया। चैम्पियनशिप में कुल अलग-अलग कुल 21 इवेंट हुए। टेक्सास की टीम 86.5 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रही।

Story first published: Wednesday, May 15, 2019, 17:00 [IST]
Other articles published on May 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+