सरकारी फरमान, केप टाउन में दो मिनट से ज्यादा नहीं नहा सकते टीम इंडिया के खिलाड़ी

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के बेहद चर्चित व अहम दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए अभी से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां टीम इंडिया के खिलाड़ी अफ्रीकी चुनौतियों से भिड़ने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे हैं तो वहीं खिलाड़ियों को खुलकर नहाने पर रोक लगा दी गई है।
जी हां, इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक जहां (केप टाउन) पहला टेस्ट मैच होने वाला है वह सूखे से जूझ रहा है। इसी के चलते पानी बचाने के लिए केप टाउन में आधिकारिक तौर पर नहाने के लिए सिर्फ दो मिनट का वक्त दिया जा रहा है।

पानी का लेवल-6 पर पहुंच गया है
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सिटी काउंसिल ने पानी की बचत के लिए एक व्यक्ति के लिए दिन में 87 लीटर पानी दिए जाने की अनुमति दी है। केपटाउन में पानी की समस्या इतनी ज्यादा है कि पानी का लेवल-6 पर पहुंच गया है। यह अपने आप में बड़ी चिंता की बात है।

अन्य स्थान से पानी लाना पड़ रहा
खबर के मुताबिक स्थानीय निवासी निसियांगी ने बताया कि पानी की कमी के बीच केप टाउन में दो टीमों के बीच टेस्ट मैच का आयोजन किया गया है। जबकि आपको अन्य चीजों के मुकाबले में पानी की ज्यादा चिंता होनी चाहिए। हालांकि खेल के लिए ऐसा करना मुश्किल हैं। केप टाउन में पानी की समस्या इतनी ज्यादा है कि लोगों को अन्य स्थान से पानी लाना पड़ रहा है।

बेहद कड़े हैं पानी को लेकर नियम
अफ्रीका के केप टाउन में सूखे के चलते पानी को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं। खबर की मानें तो अधिकारियों की पूरी नजर आपके पानी पर रहती है। गौरतलब है कि केप टाउन में पानी का लेवल-6 है जिसका मतलब है कि वहां पीने के पानी का इस्तेमाल पौधों को पानी देने, पूल और अन्य कामों में इस्तेमान नहीं किया जा सकता है। अगर कोई नागरिक इसका पालन नहीं करता तो उसे एक लीटर पानी के लिए करीब 51 हजार रुपए का जुर्माना देना होता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
