भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले टेस्ट में अफ्रीका को हराना 'असंभव', होश उड़ा देंगे आंकड़े
केप टाउन। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। जहां उसे 5 जनवरी से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पिछले साल (2017) एक भी सीरीज न हारने वाली टीम इंडिया यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अपना विजयी अभियान जारी रखना चाहेंगी। हालांकि भारत यहां मतलब दक्षिण अफ्रीका में अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीता है। ऐसे में विराट कोहली के कंधों पर वो जिम्मेदारी होगी जो आज तक कोई भारतीय कप्तान नहीं निभा सका। हालांकि आंकड़ों पर नजर डालें तो वो भारत के पक्ष में कतई नहीं हैं। टेस्ट सीरीज का पहला मैच केप टाउन में खेला जाएगा। अगर यहां के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका को हराना असंभव है।

दक्षिण अफ्रीका ने पिछले 11 साल में सिर्फ एक टेस्ट मैच गंवाया
केप टाउन की तेज- उछाल भरी पिच पर दक्षिण अफ्रीका बेहद खतरनाक टीम मानी जाती है। दक्षिण अफ्रीका ने साल 2006 से लेकर आज तक इस मैदान पर कुल 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे महज एक टेस्ट मैच में हार मिली है। उसने इस मैदान पर 10 टेस्ट मैच जीते हैं और 4 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारत के खिलाफ द.अफ्रीका ने केपटाउन में 4 में से 2 मैच जीते हैं और 2 ड्रॉ रहे हैं। वहीं पिछले 11 सालों की बात करें तो अफ्रीका केवल एक टेस्ट मैच हारी है वो भी ऑस्ट्रेलिया के हाथों। इसके अलावा उसने भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीमों को हराया है।

केवल ऑस्ट्रेलिया ने दी है अफ्रीका को मात
साल 2000 से दक्षिण अफ्रीका ने यहां 23 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 15 मैचों में उसे जीत मिली है जबकि केवल 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दिलचस्प बात ये है कि तीनों बार उसे ऑस्ट्रेलिया ने ही मात दी है। जबकि 5 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।

आखिरी बार श्रीलंका को दी थी मात
आखिरी बार यहां खेले गए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 282 रनों से हराया था। इस मैच में डीन एल्गर (129) और डि कॉक (101) ने पहली पारी में शानदार शतकीय पारी खेली थी। बता दें कि एल्गर इस समय जबरद्सत फॉर्म में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
