इलाहाबाद। इलाहाबादी अजय सरोज ने एक और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियननशिप की 1500 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया। इस जीत से एथलेटिक्स में भारत का कद दुनिया में बढ़ा। वहीं अजय एशिया के 1500 मीटर की दौड़ के बादशाह बने।
गौरतलब है कि भारत के लिये 1500 मीटर दूरी के सबसे बेस्ट एथलीट अजय इससे पहले भुवनेश्वर में गोल्ड जीत कर इतिहास रच चुके थे। उन्होंने भुवनेश्वर में 28 साल बाद भारत को यह गोल्ड दिलाया था और अब पूरे एशिया में अपनी बादशाहत कायम कर दी।
Read Also:
बेस्ट नहीं फिर भी गोल्ड
अजय ने तुर्कमेनिस्तान के एशगाबाद में आयोजित एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियननशिप की 1500 मीटर की दौड़ को 3 मिनट 48.67 सेकेंड में पूरा किया। यह अजय का बेस्ट नहीं था लेकिन फिर भी वह गोल्ड हासिल करने में कामयाब रहे। उनकी इस उपलब्धि पर इलाहाबाद के कंजियानी गांव में उनके परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई जबकि मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में भी जश्न का माहौल रहा।
खास बात
अजय सरोज छोटे से गांव से निकलकर आज एथलेटिक्स की दुनिया के चमकते सितारे हैं। अजय ने पिछले तीन साल से लगातार नेशनल चैंपियनशिप जीती है जबकि भुवनेश्वर में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियननशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। अजय यूपी के ऐसे दूसरे धावक हैं जिन्होंने एशिया चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले बलिया के बहादुर प्रसाद ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
Read Also: