Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोखा! इसलिए अपने पुराने क्लब में वापस जाना चाहते हैं रोनाल्डो

नई दिल्ली। रियल मेड्रिड के पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने क्लब रियल मेड्रिड से मैनचेस्टर युनाइटेड लौटने की इच्छा जाहिर की है। एस समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल समर ट्रांसफर विंडो के दौरान रोनाल्डो अपने पुराने क्लब में वापसी करना चाहते हैं।

दरअसल रोनाल्डो के रियल मेड्रिड छोड़ने के पीछे खास वजह बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोनाल्डो को लगता है कि रियल मेड्रिड क्लब प्रेसिडेंट प्लोरेंटिनो पेरेज ने उनसे उनके कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने के वादे को पूरा नहीं किया और उन्हें धोखा दे रहे हैं।

पांच बार बालोन डी'ओर का खिताब जीत चुके रोनाल्डो वर्तमान क्लब मेड्रिड के साथ नए करार के तहत किए गए वादों के असफल होने से नाखुश हैं। इस कारण वह इस सीजन के अंत तक रियल क्लब से बाहर होने के बारे में विचार कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक बीते सीजन रियल को चैंपियंस लीग जीतने वाले रोनाल्डो से पेरेज ने कहा था कि उन्हें नया और इंप्रूव्ड कन्ट्रैक्ट ऑफर किया जाएगा। लेकिन उन्हें अब तक कोई नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है। इसीलिए रोनाल्डो को लगता है कि उनके क्लब प्रसीडेंट उनसे धोखा कर रहे हैं। बता दें कि रोनाल्डो क्लब के साथ साल 2021 तक के कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि रोनाल्डो ने 2009 में रियल क्लब में शामिल हो से पहले छह साल युनाइटेड में बिताए थे। हालांकि अभी 32 वर्षीय रोनाल्डो का नाम फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन से भी जोड़ा जा रहा है। जिसके साथ नेमार जुड़े हुए हैं।

Story first published: Tuesday, January 16, 2018, 10:17 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+