Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन के कारण एक बार फिर से 'मैदान' पर वापसी कर रहे हैं जिगरी यार विनोद कांबली

मुंबई। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की यारी की दास्तीनें हर किसी को याद हैं। अभी हाल ही मे दोनों ने अपने पुराने मनमुटावों को भुलाकर दोस्ती की थी। अब एक बार फिर से पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने सचिन को लेकर बड़ी बात कही है। कांबली ने कहा है कि उन्होंने कोच बनने का फैसला दोस्त और टीम के साथी रहे सचिन तेंदुलकर की सलाह पर किया। तेंदुलकर और कांबली दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के शिष्य हैं। अपनी दोस्ती के लिए मशहूर इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

बता दें कि कांबली बतौर बल्लेबाज नहीं बल्कि बतौर कोच मेदान पर उतर रहे है। कांबली ने कहा,'जब मैंने क्रिकेट से संन्याय लिया था, तब मैंने कमेंट्री या टीवी पर विशेषज्ञ बनने के बारे में सोचा, लेकिन क्रिकेट के प्रति मेरा प्यार हमेशा बना रहा, इसलिए मैं फिर से मैदान पर आ रहा हूं।'

बता दें कि बाएं हाथ का यह पूर्व बल्लेबाज मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के बांद्रा कुर्ला परिसर में एक क्रिकेट कोचिंग अकादमी के लॉन्च के मौके पर मौजूद था। इस अकादमी में वह कोचिंग सत्र आयोजित करेंगे। लगातार दो टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले देश के पहले बल्लेबाज कांबली ने कहा, 'सचिन को पता है मुझे क्रिकेट से कितना लगाव है, इसलिये उन्होंने मुझ से कहा कि मैं कोचिंग देना शुरू करूं। उन्होंने मुझे जो रास्ता दिखाया मैं उस पर चलने की कोशिश कर रहा हूं।'

Story first published: Wednesday, January 3, 2018, 11:05 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+