हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका में बनाया नन्हा दोस्त, आप भी मिलिए

केप टाउन। टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका में आगमी टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। हालांकि सीरीज की तैयारियों के साथ-साथ खिलाड़ी केप टाउन जैसे सुंदर शहर में जमकर मस्ती कर रहे हैं। अभी हाल ही में विराट-अनुष्का से लेकर टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अपनी पत्नियों के साथ फोटो शेयर कर केप टाउन की सुंदरता से अपने फैंस को परिचित करवाया।
जैसा की सभी भारतीय क्रिकेटर्स केप टाउन में घूम-घूम कर वहां के मैसम का आनंद उठा रहे हैं इसी बीच भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी नन्हां दोस्त भी बना लिया। जी हां, दरअसल पांड्या ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें वे अपने नन्हें दोस्त को कुछ पेय पदार्थ पिला रहे हैं। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पांड्या कुछ पी रहे थे कि तभी नन्हीं प्रजाती का बंदर आकर उनके हाथ पर चढ़ गया। जिसके बाद पांड्या ने भी उसे अपनी ड्रिंक ऑफर कर दी। यही नहीं पांड्या ने अपने इस क्यूट से दिख रहे नन्हें दोस्त को 'चीची' नाम दिया है।
बता दें कि टीम इंडिया इस समय केप टाउन में जमकर नेट प्रैक्टिस कर रही है। बुधवार को कप्तान कोहली सहित हार्दिक पांड्या ने भी खूब जमकर नेट प्रैक्टिस की।
.@hardikpandya7 grinding it out at the nets #TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/9CK7HEDrW6
— BCCI (@BCCI) January 3, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
