सचिन ने दिया टीम इंडिया को जीत का मंत्र, बताया अफ्रीका में पहला स्पेल होगा 'खतरनाक'
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से जिस दौरे की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी वह दक्षिण अफ्रीका का दौरा शुरू हो चुका है। जी हां, 5 जनवरी से टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। बता दें कि टीम इंडिया अभी तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में विराट कोहली के कंधों पर अफ्रीकी धरती पर इतिहास रचने का भार होगा।
हालांकि इसके लिए टीम इंडिया पहले से ही खास तैयारी कर रही है और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास देखकर लग रहा है कि कोहली एंड कंपनी अफ्रीका में इतिहास रचने का दम रखती है। अब जैसा की हर कोई इस बेहद चर्चित दौरे पर बयान दे रहा है तो क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी टीम इंडिया को जीत का मंत्र दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए खास इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर ने भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर कई अहम बातें की। तेंदुलकर ने कहा, 'अगर हम नई गेंद को अच्छी तरह से हैंडल करने में कामयाब होते हैं तो मैच में गति बढ़ाने में बाधा नहीं आती। बल्लेबाजों का मुख्य उद्देश्य किसी भी तरह से रन बनाना होता है। टेस्ट में यह भी जरूरी है कि आप पहले दिन के खेल में कैसा प्रदर्शन करते हैं।'
सचिन के मुताबिक टीम इंडिया के लिए पहला स्पेल काफी खतरनाक होगा। अगर टीम ने पहला स्पैल संभलकर खेल लिया तो वे खुद को परिस्थितियों में ढाल सकते हैं। सचिन ने कहा कि बल्लेबाजों के लिए 18 से 20 ओवरों के बाद का समय काफी कठिन होता है।
सचिन ने भारत को 2011 के अफ्रीका दौरे को याद करते हुए कहा कि "मुझे याद है 2011 में मैंने कैपटाउन में जब खेला था तब बहुत थे ऑफ-पिच मूवमेंट देखने को मिले थे। काफी समय बीत चुका है लेकिन मुझे याद है कि वहां बल्लेबाजी करना अच्छा अनुभव था। तो ऐसे में बहुत सी बातें स्थिति पर भी निर्भर करती हैं।"
सचिन ने बताया कि गेंद से डील करने के लिए आपके फुटवर्क पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है। फुटवर्क दिमाग पर निर्भर करता है। अगर आपका दिमाग फ्री है तो आप फ्री होकर फुटवर्क कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
