फैन को पीटने पर इस बांग्लादेशी क्रिकेटर को मिली बड़ी सजा, नहीं खेल पाएगा क्रिकेट
ढाका। प्रथम श्रेणी मैच के दौरान एक प्रशंसक के साथ मारपीट करने को लेकर बांग्लादेश के बल्लेबाज शब्बीर रहमान को बड़ी सजा मिली है। दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सब्बीर का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए शब्बीर पर 20 लाख टका का जुर्माना भी लगाया है।
सोमवार को अनुशासन समिति की बैठक के बाद बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने शब्बीर के खिलाफ यह फैसला सुनाया। वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक बीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शब्बीर B ग्रेड में आते थे। वह बांग्लादेश के पहले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस तरह की सजा दी गई है।
नेशनल क्रिकेट लीग में राजशाही डिविजन के लिए खेल रहे शब्बीर ने एक फैन को बुलाकर पीट दिया था। फैन पर आरोप है कि उसने मैच के दौरान एक शब्बीर रहमान को गाली दी थी जब वे शून्य पर आउट हो गए थे।
इसके बाद शब्बीर रहमान ने अंपायर गाजी सोहेल और तनवीर अहमद से मैदान से बाहर जाने की इजाजत मांगी और उसके बाद उस फैन को अपने पास बुलाकर पीट दिया। सजा सुनाए जाने के बाद शब्बीर ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
