IPL 2021: हार के बाद उठे सवाल तो SRH के कोच ने दी केन विलियमसन की वापसी पर अपडेट
नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार दूसरा मुकाबला आईपीएल 2021 में हार चुकी है। उन्होंने दूसरे मैच में आरसीबी द्वारा दिए गए 150 रनों के लक्ष्य को भी हासिल करने में असफलता हासिल की। दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए यह टीम बेहतर स्थिति में थी क्योंकि डेविड वार्नर ने 37 गेंदों पर 54 रन जड़ दिए थे।
लेकिन 14वें ओवर में जैसे ही वे आउट हुए तो कहानी बदल गई क्योंकि बाकी बल्लेबाजी तेजी से ढेर हो गई। अब इस हार के बाद टीम को अपने शानदार बल्लेबाज केन विलियमसन की कमी तेजी से खल रही है और कोच ट्रेवर बेलिस ने कीवी दिग्गज की रिकवरी पर अपडेट दी है।
दरअसल केन विलियमसन को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने पर काफी सवाल उठाए गए थे जिस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बेलिस ने कहा कि विलियमसन 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं और उनको अभी भी रिकवरी के लिए कुछ समय चाहिए। विलियमसन को यह चोट पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए लगी थी। कोच ने यह भी बताया कि विलियमसन नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे है और आने वाले मैचों के लिए टीम की योजना का अहम हिस्सा हैं।
हैदराबाद की टीम ने दूसरे मुकाबले में अफगान ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को बाहर बैठाकर जेसन होल्डर को जगह देने का फैसला किया। अब बेलिस ने बताया है कि नबी केकेआर के खिलाफ मुकाबले में अपने सिर पर चोट खा बैठे थे। वह अभी भी प्रभावित हैं। इसलिए होल्डर को जगह दी गई।
ट्रेवर बेलिस इंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के कोच रह चुके हैं। उन्होंने अपनी कोचिंग में इंग्लिश टीम को साल 2019 का वर्ल्ड कप जिताया था और उनको कोचिंग में काफी ऊंचा दर्जा दिया जाता है। बेलिस विश्व कप दिलाने के बाद इंग्लैंड की टीम से विदाई ले चुके थे। वे मूल रूप से ऑस्ट्रेलियाई हैं और अब आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़े हुए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
