आसिफ नहीं खेलेंगे तीसरे मैच में
फैसलाबाद 22 अक्टूबर .रायटर. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ कोहनी की चोट की वजह से मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नहीं खेल सकेंगे1 पाकिस्तान ने शनिवार को लाहौर में दूसरा मैच जीत शृंखला में 1..1 से बराबरी की थी1 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड .पी सी बी. के मुख्य चयनकर्ता सलाहुद्दीन अहमद ने आज रायटर से कहा कि आसिफ की कोहनी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाने के कारण उन्हें एक और मैच में आराम की सलाह दी गई है1 आसिफ को यह चोट इसी माह दूसरे टेस्ट के दौरान लगी थी और इसकी वजह से वह शुआती दो एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भी नहीं खेल सके1 अहमद ने कहा कि चयनकर्ता पांच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों और तीन टेस्टों के लिए भारत दौरे में आसिफ को पूरी तरह फिट चाहते हैं1 इसलिए उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा शृंखला के बाकी बचे मैचों में भी आराम देने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है1 उन्होंने कहा.. इस शृंखला के आखिरी मैच के लिए शोएब अख्तर मौजूद होंगे1 इसलिए हमारे पास गेंदबाजी में विकल्पों की कमी नहीं होगी1 लिहाजा हम आसिफ की कोहनी को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते1. शोएब पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पी सी बी ने 13 मैचों का प्रतिबंध आेर 34 लाख पए का जुर्माना लगाया था1 उनके खिलाफ प्रतिबंध मुलतान में खेले जाने वाले चौथे मैच के साथ ही पूरा हो जाएगा1 पार्थिव जगबीर1648रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications