खेल. क्रिकेट द्र तीन लखनऊ..
ल. क्रिकेट द्र तीन लखनऊ.. ट्वेंटी..20 क्रिकेट को सिर्फ बल्लेबाजों का खेल मानने से इंकार करते हुए इस युवा तेज गेंदबाज ने कहा कि एक गेंदबाज होने के नाते मेरा यह मानना है कि अगर बुनियादी चीजों को ध्यान में रखा जाए तो क्रिकेट के इस संस्करण में भी अच्छा मुकाबला किया जा सकता है
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल हुए ट्वेंटी20 मैच में भारत की विजय से यह साबित हो गया है कि उसकी इस फटाफट क्रिकेट के विश्वकप में मिली जीत तुक्का नहीं थी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में सम्पन्न एकदिवसीय श्रृंखला गंवाने पर थोड़ी निराशा जाहिर करते हुए आर.पी. सिंह ने कहा ..कंगाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन हम भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं रहे1.. उन्होंने कहा ..पिछले कई महीने से लगातार क्रिकेट खेलने से खिलाड़ियों पर सम्भवत: असर पड़ने की वजह से हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला हार गए मगर टीम इंडिया अब भी अच्छी क्रिके ट खेल रही है1.. पाकिस्तान के खिलाफ अगले माह शुरू होने वाली श्रृंखला के लिये चुनी जाने वाली भारतीय टीम में शामिल किये जाने की उम्मीद जाहिर करते हुए रायबरेली जिले के निवासी युवा तेज गेंदबाज ने कहा ..भारतीय टीम में जोश और अनुभव का बेहतरीन संतुलन है और हम पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की आशाओं पर खरे उतरेंगे1.. सलीम अमित रामलाल1715जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications