मुरली की तान पर नाचे कंगा
मुंबई. 17 अक्तूबर .वार्ता. भारत के बांए हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन पर छह विकेट लेकर वनडे विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को आज यहां वानखेडे स्टेडियम में सातवें और अंतिम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 41.3 आेवर में 193 रन पर ढेर कर दिया
31 वर्षीय कार्तिक ने दोनों देशों के बीच यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया है1 अपने वनडे कैरियर में पहली बार पांच विकेट लेने वाले कार्तिक ने आस्ट्रेलिया के केनेथ मैकले का दोनों देशों के बीच 39 रन पर छह विकेट लेने का पिछला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकार्ड तोडा जो उन्होंने 1983 के विश्वकप में नाटिंघम में बनाया था1 कार्तिक आस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं1 इससे पहले अजीत आगरकर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2004 में 42 रन पर छह विकेट लिए थे
आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया1 माइकल क्लार्क को जहीर खान की पहली गेंद पर गंवाने के बावजूद आस्ट्रेलिया ने 20वें आेवर तक तीन विकेट खोकर 117 रन बना लिए थे1 लेकिन इसके बाद कार्तिक की गेंदों का जादू कंगारूओं के सिर इस कदर चढकर बोला कि पूरी टीम 193 रन पर समर्पण कर गई1 कार्तिक ने आस्ट्रेलिया के मध्य और निचले क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया
कार्तिक ने दस आेवर में तीन मैडन रखे और 27 रन देकर छह विकेट हासिल किए1 कार्तिक का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन पर तीन विकेट था1 भारत की तरफ से जहीर ने 22 रन पर एक विकेट. इरफान पठान ने 23 रन पर एक विकेट और रूद्र प्रताप सिंह ने 59 रन पर दो विकेट लिए
आस्ट्रेलिया की तरफ से एकमात्र सफल बल्लेबाज कप्तान रिकी पोंटिंग रहे जिन्होंने 78 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 57 रन बनाए1 जबकि इस सीरीज के अब तक के सफल बल्लेबाज एंड्रयू साइमंड्स खाता खोले बिना मुरली का शिकार हुए
राज.प्रकाश.रमेश1833जारी/वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications