..वूल्मर के कमरे में था खून से सना बिस्तर और उल्टी की गंध..
किंग्सटन 17 अक्टूबर .रायटर. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच बाब वूल्मर को होटल के कमरे में अचेतावस्था में देखने वाली सफाईकर्मी बर्निस राबिंसन ने कमरे में खून से सना हुआ बिस्तर और उलटी पडी कुर्सी देखी थी और वहां पर शराब तथा उल्टी की मिली जुली गंध भी मौजूद थी
राबिंसन ने वूल्मर प्रकरण की कोरोनरी जांच के पहले दिन मंगलवार को पूछताछ के दौरान बताया कि वूल्मर का शरीर इस तरह पडा था कि बाथरूम का दरवाजा नहीं खुल पा रहा था1 उनका पैर भी वाश बेसिन तक खिंचा हुआ था1 वेस्ट इंडीज में विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान गत 18 मार्च को यहां के होटल पेगासस के एक कमरे में वूल्मर को अचेतावस्था में पाया गया था1 बाद में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषति कर दिया था1 जमैका पुलिस ने शुरूआत में उनकी मौत को हत्या करार दिया लेकिन बाद में उसे स्वाभाविक मौत बताया
वारदात के दिन सबसे पहले वूल्मर को देखने वाली होटल की कर्मचारी राबिंसन ने कहा... मैंने कमरे में घुसते ही देखा कि एक कुर्सी उलटी पडी हुयी थी तथा बिस्तर और तकिये पर खून के निशान थे1 घबराकर मैंने वूल्मर को खोजना शुरू कर दिया1 जब मैंने उन्हें कहीं नहीं देखा तो बाथरूम की तरफ गयी लेकिन उसका दरवाजा नहीं खुला1 मैंने दबाव देकर दरवाजा खोलना चाहा लेकिन कोई चीज उसे दबा रही थी1....प्रेम राजवीरेन्द्र140
जारी रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications