वनडे कैरियर में दूसरी बार टीम से हटाए गए द्रविड
मुंबई. 17 अक्टूबर .वार्ता. पूर्व कप्तान राहुल द्रविड को उनकी खराबफार्म के चलते आस्ट्रेलिया के खिलाफ आज यहां वानखेडे स्टेडियम मेंसातवें और आखिरी एकदिवसीय अन्तरराष्टीय मैच के लिए भारतीय टीम से हटा दिया गया और उनके वनडे कैरियर में यह दूसरा मौका है जब उन्हेंटीम से हटाया गया है
खराब फार्म के दौर से गुजर रहे द्रविड की जगह टीम में दिनेश कातिकको शामिल किया गया है1टास के समय हालांकि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि द्रविड को .विश्रााम. दिया गया है लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. ने इस संदर्भ में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है
वर्ष 1996 में अपना कैरियर शुरू करने के बाद से यह दूसरा मौका हैजब उन्हें वनडें टीम से हटाया गया है1 पहली बार द्रविड 1997 में हटाए गए थे जब वह एकदिवसीय क्रिकेट से अपना तालमेल बैठाने के लिए संघर्ष कर रहे थे1 वह फिर 1997 में आठ मैच और 1998 में 26 मैचनहीं खेल पाए थे1 टीम में वापसी करने के बाद से उन्होंने 300 से ऊपर मैच खेले और वह एकदिवसीय क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनानेवाले सात खिलाडियों में छठें नम्बर पर हैं
राज प्रकाशनेने1702जारी. वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications