दिल्ली की नेहा अग्रवाल को दोहरा खिताब
पटना 16 अक्टूबर .वार्ता. शीर्ष वरीयता प्राप्त दिल्ली की नेहा अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेल राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप .पूर्व. में आज महिला एकल और युवा बालिका के खिताब जीतकर दोहरी उपलब्धि हासिल कर ली जबकि पुरूष एकल वर्ग का खिताब पी.एस.पी.बी की टाप सीड शरत कमल ने जीता
महिला एकल फाइनल में नेहा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में पी.एस.पी.बी की तीसरी वरीयता प्राप्त के. शामिनी को 5..11 11..9 5..11 11..5 11..8 6..11 11..9 से हराया1 वहीं युवा बालिका वर्ग के फाइनल में भी नेहा के शानदार हरफनमौला खेल के सामने शामिनी नहीं टिक सकी1 नेहा ने यह मुकाबला 8..11 11..9 11..5 11..8 11..9 से जीता
फाइनल में शुरूआत से ही नेहा ने स्वाभाविक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाडी को खेल के प्रत्येक विभाग में मात दी1 नेहा ने शानदार फारहैंड. फ्लैट. जैब और कील शाट्स के द्वारा शामिनी को काफी परेशान किया1 हालांकि शामिनी ने रक्षात्मक खेल से नेहा पर पकड बनाने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी और दोनों खिताबी मुकाबले गवां बैठी
सतीश.राज उप्रेती जगबीर2014जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications