टेस्ट जीत को वनडे में भी बरकरार रखना चाहेगा. द0 अप्रीका
लाहौर. 17 अक्टूबर .रायटर. टेस्ट सीरीज में शानदार जीत से उत्साहित दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय श्रंृखला में भी पाकिस्तान के खिलाफ अपना जोरदार फार्म बरकरार रखने के इरादे से गुरूवार को यहां होने वाले पहले वनडे में खेलने उतरेगा
दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान की जमीन पर अब तक खेली गयी वनडे श्रंृखलाओं में मेजबान टीम पर हमेशा बढत बनाये रखी है और उसकी हालिया फार्म देखते हुये पांच वनडे मैचों की मौजूदा सीरीज में भी यह सिलसिला बरकरार रहने की संभावना है
दूसरी तरफ पाकिस्तान ने टेस्ट श्रंृखला भले ही 0..1 से गंवा दी है लेकिन वनडे सीरीज में वह वापसी की पुरजोर कोशिश करेगा 1 दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करके लगभग निश्चित लग रही हार को टालने में कामयाब रही पाकिस्तानी टीम नये सिरे से शुरूआत करके अपनी जमीन पर वनडे श्रंृखला जीतना चाहेगी
पाकिस्तान कोंटी..20 विश्व कप के अपने जबर्दस्त प्रदर्शन से भी प्रेरणा मिल सकती है 1 दक्षिण अफ्रीका में खेले गये इस विश्व कप के दौरान पाकिस्तान ने इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ जैसे सीनियर खिलाडियों की गैर..मौजूदगी में भी फाइनल तक का सफर किया था
हालांकि पूर्व कप्तान इंजमाम ने लाहौर टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन सर्वाधिक विश्वसनीय बल्लेबाज यूसुफ इंडियन क्रिकेट लीग छोडकर अब टीम में लौट आये हैं 1ंटी..20 विश्व कप के .मैन आफ द टूर्नामेंट. रहे विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद आफरीदी भी टीम से दोबारा जुड गये हैं 1 इन दोनों की मौजूदगी से पाकिस्तान का विश्वास काफी बढेगा
प्रेम राज रामलाल1516जारी.रायटर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications