खेल. क्रिकेट पाकिस्तान दो अंतिम लाहौर..
किस्तान दो अंतिम लाहौर.. पाकिस्तान ने आखिरी 10 आेवरों में 78 रन जोडकर खराब शुरुआत की भरपाई कर ली
परिवर्तन के तौर पर आेपनिंग में लाए गए विकेटकीपर कामरान अकमल पहले ही आेवर में खाता खोले बिना शान पोलक की गेंद पर बोल्ड हो गए1 पोलक की नीची रहती गेंद उनका स्टम्फ ले उडी1 दूसरे आेपनर इमरान नजीर मात्र दो रन बनाकर मखाया एनतिनी की गेंद पर जोहान बोथा को स्क्वेयर लेग पर कैच थमा बैठे
यूसुफ और युनुस ने फिर कुछ आकर्षक शाट खेलते हुए पारी को संभाला1 युनुस टीम के 73 के स्कार पर रन आउट हो गए
कप्तान मलिक ने 56 रन की अपनी अर्धशतकीय पारी में कुछ जोरदार शाट खेले1 उन्होंने आफ स्पिनर बोथा की गेंदों पर दो छक्के जडे और जैक्स कैलिस की गेंद को उनके सिर के ऊपर से छक्के के लिए उठा दिया1 मलिक ने 52 गेंदों की अपनी पारी में चार छक्के लगाए जिससे रन गति में अचानक तेजी आ गई
युसूफ ने फिर मिस्बाह के साथ मात्र 36 गेंदों में 41 रन जोडे1 मिस्बाह ने बोथा की गेंद पर दो छक्के मारे1 मिस्बाह को एनतिनी ने आउट किया1 आक्रामक बल्लेबाज शाहिद आफरीदी ने कैलिस की गेंद पर जोरदार छक्का मारा लेकिन उसी आेवर मे चार्ल लेंगवेल्ट के हाथों लपके गए
दक्षिण अप्रीका की तरफ से एनतिनी. लेंगवेल्ट और मोर्कल ने दो..दो विकेट लिए
राज प्रकाश रामलाल172
.रायटर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications