साफिन नहीं खेल पाएंगे डेविस कप फाइनल में
मियामी. 19 अक्टूबर. रायटर. अमरीका के खिलाफ अगले महीने होने वाले डेविस कप फाइनल में रूस की ताकत माने जा रहे मरात साफिन ने खराब फिटनेस और फार्म के कारण मौजूदा सत्र में आगे नहीं खेलने का फैसला किया है
सप्ताह की शुरूआत में मैड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो जाने वाले साफिन ने गुरूवार को अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी 1 इसका अर्थ है कि वह 30 नवंबर से दो दिसंबर तक होने वाले डेविस कप फाइनल में रूस का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे
हालिया समय में खराब फार्म के दौर से गुजर रहे इस पूर्व नंबर एक खिलाडी ने कहा... रूसी डेविस कप टीम ने मु पर ही यह तय करने की जिम्मेदारी डाल दी थी कि मैं फाइनल में खेलूं या नहीं 1 मैंने तय किया है कि इस समय रूस के पास मुसे बेहतर चार खिलाडी हैं और वे फार्म में भी हैं 1 मुे लगता है कि ये चारों खिलाडी रूस के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे 1... साफिन ने गत वर्ष अजेटीना के खिलाफ खेले गये डेविस कप फाइनल का अंतिम मैच जीतकर रूस का टेनिस जगत का यह प्रतिष्ठित खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी
प्रेमसुनील1140रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications