Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रग्बी की बादशाहत के लिए भिडेंगे दक्षिण अफ्रीका और इंलैंड

पेरिस 19 अक्टूबर. रायटर. दक्षिण अफ्रीका शनिवार को जब यहां विश्व रग्बी कप के फाइनल में गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगा तो वह लीग मैच में अंग्रेजों को बुरी तरह मात देने का अपना कारनामा दोहराने की पूरी कोशिश करेगा

वर्ष 1995 में अपनी जमीन पर विश्व कप जीतने के बाद से दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंचा है1 दक्षिण अफ्रीका ने इस विश्व कप में अब तक बहुत शानदार प्रदर्शन किया है और अगर वह शनिवार को एक बार फिर विजयी ट्राफी पर कब्जा करते हुये दिखे तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए

लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम की राह इतनी आसान नहीं रहेगी 1 इंग्लैंड फाइनल को जीतकर न.न केवल लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली 0..36 की करारी शिकस्त का हिसाब चुकता करना चाहेगा बल्कि वह लगातार दो बार विश्व कप जीतने वाली पहली टीम भी बनने को बेकरार होगा

बहरहाल इतना तो तय है कि यह एक यादगार मुकाबला होगा 1 दोनों ही टीमें एक..दूसरे के खेल से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उन्हें कमजोरियों और ताकत का भी अहसास है 1 इस स्थिति में जो भी टीम अपने मजबूत पक्ष पर जोर देते हुये विपक्षी की कमजोरी को भुनाने में सफल रहेगी. जीत उसके कदम चूमेगी

इंग्लैंड के कोच ब्रायन ऐशटन ने फाइनल में अपनी टीम की संभावनाओं के बारे में कहा... हम बेहतर खेल दिखा रहे हैं 1 हमें तो टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले ही खारिज कर दिया गया था लेकिन सभी खिलाडी एकजुट होकर खेले और अब हम फाइनल में हैं 1 अगर हमने अपनी लय बरकरार रखी तो जीत हमारी ही होगी 1... दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के कोच जैक व्हाइट ने कहा कि उनकी टीम उम्मीदों के बो तले दबने से बचना चाहेगी 1 व्हाइट ने कहा... हम इसके लिए चार साल से मेहनत कर रहे हैं 1 हमें अच्छी तरह पता है कि हमें क्या करना है 1 खिलाडियों को अपनी क्षमता के मुताबिक खेलना है 1... प्रेम अमितनेने1654रायटर. ़

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+